महाराष्ट्र के नागपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां खापरखेड़ा से कोराडी मंदिर मार्ग पर मौजूद एक गेट के निर्माण के दौरान एक हिस्सा ढह गया है। इस हादसे में कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ और पुलिस ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
एएनआई से बात करते हुए नागपुर के डीएम विपिन इटनकर ने कहा, “जब स्लैब के लिए आरसीसी डाला जा रहा था, तब वह ढह गया। काम कर रहे मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं। उनकी संख्या 15-16 थी। कुछ को नंदिनी अस्पताल और कुछ को मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।”
नागपुर डीएम ने कहा, “प्रोटोकॉल के अनुसार, एनडीआरएफ, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग यहां मौजूद हैं। मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। मेरा एक अनुरोध है कि ऐसी अफवाहें न फैलाएं कि वहां 50 लोग फंसे हैं।”
वहीं नागपुर महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के महानगर आयुक्त संजय मीणा ने बताया कि इस घटना में 15-16 लोग घायल हुए हैं। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं है। वे अस्पताल में हैं। कोराडी मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा था। एनएमआरडीए के अंतर्गत ठेकेदार यहां काम कर रहे थे। यह कैसे हुआ, इस बारे में पूरी जांच के बाद ही बताया जा सकता है। हम विस्तृत जांच करेंगे। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें : कश्मीर घाटी में पहली मालगाड़ी देख PM मोदी हुए गदगद, रेल मंत्री ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि घटना शनिवार रात आठ से साढ़े आठ बजे के बीच हुई है। घटना के बाद कई मजदूर फंस गए थे, जिन्हें निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सुबह होने पर बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया गया, मलबा हटाने का काम सुबह शुरू हुआ है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के वक्त 9 लोगों को बचाया गया था, कुछ खून से बुरी तरह लथपथ थे तो कुछ घायल थे।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines