---विज्ञापन---

Nagpur South West Vidhansabha Seat Result Live Updates: नागपुर साउथ वेस्ट में BJP के देवेंद्र फडणवीस 39211 वोटों से जीते

Nagpur South West Vidhan Sabha Election Result 2024 live vote counting news: इस बार नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट पर देवेंद्र फडणवीस के लिए राह आसान नहीं मानी जा रही थी। डिप्टी सीएम को प्रतिद्वंद्वियों से चुनौती मिलने का दावा कई रिपोर्ट्स में किया गया था। अब नतीजा घोषित हो चुका है।

LIVE Nagpur South West Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट पर 29 राउंड गिनती पूरी हो चुकी है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 39211 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें 127726 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रफुल्ल गुडधे पाटील को 88515 वोट मिले हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक ही फेज में 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस बार 65 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।

नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा प्रदेश की हॉट सीटों में शुमार थी। एक बार फिर बीजेपी ने अपने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को यहां से चुनाव मैदान में उतारा था। बीजेपी ने लगातार छठी बार फडणवीस पर भरोसा जताया था। कांग्रेस ने फडणवीस के मुकाबले मराठा कार्ड खेला था। इस सीट से कांग्रेस ने प्रफुल्ल गुडधे (पाटील) को टिकट दिया था। इस सीट को फडणवीस की परंपरागत सीट माना जाता है। जहां से उनको हराना आसान नहीं था। फडणवीस महज 22 साल की उम्र में ही पार्षद का चुनाव जीत गए थे।

---विज्ञापन---

इसके बाद 27 साल की उम्र में नागपुर के महापौर बन गए थे। 1999 में वे पहली बार इसी सीट से एमएलए बने थे। 2009 के बाद यहां से बीजेपी कभी हारी नहीं है। इस बार यहां मुकाबला माना जा रहा था। यहां शिवसेना (UBT), बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला दिखा।

2019 में यहां से फडणवीस जीते थे। कांग्रेस के आशीष देशमुख दूसरे और वीबीए के रविंद्र पाइकुजी शिंदे तीसरे नंबर पर रहे थे। 2014 की बात करें तो यहां से बीजेपी के फडणवीस ही जीते थे। कांग्रेस के प्रफुल्ल गुडाधे पाटिल दूसरे और बीएसपी के राजेंद्र शामराव पडोले तीसरे स्थान पर रहे थे। 2009 में भी यहां से फडणवीस जीते थे। वहीं, कांग्रेस के विकास ठाकरे दूसरे और बीबीएम के राजू ज्योतिरामजी लोखंडे तीसरे नंबर पर रहे थे। इस बार जनता ने फिर बीजेपी पर भरोसा जताया।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 23, 2024 05:40 AM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola