हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

36 घंटे में सुलझी नागपुर की मर्डर मिस्ट्री, शादी को लेकर विवाद के बाद बॉयफ्रेंड ने दिया युवती को पुल से धक्का

महाराष्ट्र के नागपुर में कन्हान नदी में एक महिला का शव बरामद हुआ जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जांच में सामने आया कि महिला की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी. पुलिस ने इस मामले में कामठी निवासी आशीष किशोर मनपिया को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

नागपुर के कन्हान नदी में महिला का शव मिलने के मामले को पुलिस ने महज 36 घंटे के अंदर सुलझा लिया है. बता दें कि पुलिस ने युवती की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया कि महिला की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी. पुलिस ने इस मामले में कामठी निवासी आशीष किशोर मनपिया को गिरफ्तार किया है, जो मृतका का मित्र बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, प्रताप नगर निवासी अश्विनी डे का शव कन्हान नदी में मिलने के बाद कन्हान पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागपुर के मेडिकल अस्पताल भेजा. शुरुआती दौर में महिला की पहचान नहीं हो सकी थी. इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर साझा की, जिससे उसकी पहचान प्रताप नगर निवासी अश्विनी डे के रूप में हुई.

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

पहचान होने के बाद पुलिस ने आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं से जांच शुरू की. हालांकि, शुरुआती जांच में ही पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और हत्या की आशंका के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया गया. पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और यह पता लगाने का प्रयास किया कि महिला घटनास्थल तक किसके साथ और किस रास्ते से पहुंची थी. तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 36 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, फ्रेंडशिप डे की रात अश्विनी उर्फ आशी अपने मित्र मोनू उर्फ आशीष के साथ दोपहिया वाहन से कन्हान घूमने गई थी. दोनों कुछ समय तक कन्हान नदी के पुराने पुल पर बैठे रहे. इसी दौरान शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते-देखते गंभीर झगड़े में बदल गया. पुलिस का कहना है कि विवाद के दौरान आरोपी ने अश्विनी को पुल से नीचे धक्का दे दिया और मौके से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें- एनालॉग पनीर महाराष्ट्र में पूरी तरह बैन, क्यों लिया गया इतना बड़ा फैसला, क्या सेहत के लिए था खतरनाक?

विज्ञापन

रेलवे ट्रैकमैन ने सुनी थी तेज आवाज

घटना के दौरान रात करीब तीन बजे गश्त पर मौजूद एक रेलवे ट्रैकमैन ने पुल की ओर से तेज आवाज सुनी. टॉर्च की रोशनी में देखने पर उसे पुल के नीचे एक महिला दिखाई दी. उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी. ट्रैकमैन ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने घटनास्थल से एक व्यक्ति को दोपहिया वाहन पर तेजी से जाते हुए देखा था.

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि घटना के बाद मृतका का मोबाइल फोन गायब था. इसके बाद पुलिस ने मोबाइल फोन की ट्रैकिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, जिससे मामले की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण मदद मिली.

विज्ञापन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी आशीष मनपिया के खिलाफ पहले से डकैती, लूट और चोरी सहित कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, मृतका के खिलाफ भी दो प्रकरण दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है. पुलिस के अनुसार, दोनों नशे के आदी थे और प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों का संपर्क ड्रग्स पैडलरों से भी था. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola