हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

नागपुर-मुंबई समृद्धि हाईवे पर यात्रियों की जान से खिलवाड़, बिछाई कीलें, गाड़ियां हुईं पंक्चर

नागपुर-मुंबई समृद्धि हाईवे पर यात्रियों की जान से खिलवाड़ का एक बड़ा मामला सामने आया है। छत्रपति संभाजी नगर के पास हाईवे के दोनों तरफ रास्ते में कीलें लगी हुई नजर आईं। क्या है पूरा मामला, पढ़िए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुंबई-701 किलोमीटर लंबे नागपुर-मुंबई समृद्धि हाईवे पर यात्रियों की जान से खिलवाड़ का एक बड़ा मामला सामने आया है। छत्रपति संभाजी नगर के दौलताबाद के पास हाईवे के दोनों तरफ रास्ते में कीलें लगी हुई नजर आईं। पहली नजर में लोगों को लगा कि चोरों ने ये कीलें लगाई हैं और पंक्चर होने के बाद गाड़ियों को लूटने की योजना बनाई है, लेकिन ऐसा नहीं था।

कीलों से भरे रास्तों से गुजरी गाड़ियां पंक्चर

नागपुर-मुंबई समृद्धि हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक होती है। कीलों से भरे रास्तों से गुजरते हुए चार गाड़ियां पंक्चर हो गईं। इसकी वजह से यहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जब लोगों ने रास्ते पर कीलें देखीं तो उन्होंने गाड़ियां रोककर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और हाईवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

कंपनी पर उठे सवाल

प्रारंभिक जांच में पता चला कि हाईवे के मरम्मत और रखरखाव का ठेका जिस कंपनी को मिला है। उसके कर्मचारियों ने यह कीलें काम के लिए लगाई थीं। ऐसे में सवाल उठता है कि इस कंपनी ने हाईवे पर कीलें लगाकर उन्हें ऐसे क्यों छोड़ दिया। जहां कीलें लगी थीं वहां बेरीकेटिंग क्यों नहीं की गई? क्या उन्हें यह पता नहीं था कि टायर पंक्चर होने से बड़ा हादसा हो सकता है?

पूरे मामले पर MSRDC ने साधी चुप्पी

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के वर्तमान कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार गायकवाड़ रिटायर हो चुके हैं, लेकिन सत्ता पक्ष से नजदीकी होने के कारण उन्हें एक्सटेंशन मिला हुआ है। गायकवाड़ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय आयोजनों में अक्सर नजर आते हैं, लेकिन मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते हैं। न्यूज24 ने जब उनसे इस मामले पर मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो हमेशा की तरह उनका फोन बंद पाया गया।

ये भी पढ़ें- बीड में एक हफ्ते में दुष्कर्म की दूसरी घटना से लोगों में रोष, 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें