बीड में एक हफ्ते में दुष्कर्म की दूसरी घटना से लोगों में रोष, 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Beed News: बीड के परली शहर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिछले एक हफ्ते में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इस संबंध में संभाजीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पढ़िए बीड से राहुल पांडे की रिपोर्ट।

Beed News, Beed Today's News, Rape, Sambhajinagar Police Station, Maharashtra Police, Maharashtra, बीड न्यूज, बीड आज की खबर, दुष्कर्म, संभाजीनगर पुलिस स्टेशन, महाराष्ट्र पुलिस, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र पुलिस

Beed News: बीड के परली शहर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिछले एक हफ्ते में इस तरह की यह दूसरी घटना होने से लोगों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में संभाजीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

एक सप्ताह में दो घटनाएं

बीड के परली रेलवे स्टेशन पर छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना अभी ताजा ही थी, कि परली में एक और क्रूर घटना सामने आई है। इस मामले में भी दरिंदों ने एक नाबालिग बच्ची को सड़क से उठाकर उसके साथ दरिंदगी की। इस घटना पर समाज के हर वर्ग में रोष व्यक्त किया जा रहा है और इस घटना की सच्चाई बेहद परेशान करने वाली है। इस मामले में संभाजीनगर पुलिस स्टेशन में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

बीड के परली शहर के बरकत नगर इलाके में घटी इस शर्मनाक घटना के बारे में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बरकत नगर इलाके की 12 साल की एक नाबालिग लड़की को कुछ युवकों ने दुकान पर जाते समय सड़क पर उठा लिया गया। आरोप है कि उसे अंधेरे में एक सड़क किनारे बने एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पीड़िता की गली में रहने वाले चार युवकों ने जानबूझकर लड़की को उठाया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी महफूज कुरैशी और रेहान सैयद दोनों बरकत नगर परली और कुरैशी के दो बेटे बरकत नगर परली को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ