Nagpur Cloud Burst Heavy Rain: नागपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार रात हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। सड़कों, कॉलोनियों में पानी जमा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाढ़ में फंसे करीब 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। इलाके में एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है, जो राहत बचाव कार्य चला रहा है। वहीं, एहतियातन आज स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नासिक में भी गोदावरी नदी उफान पर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागपुर शहर में बीती रात करीब 106 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण शहर के नागलवाड़ी, अंबाझरी कॉर्पोरेशन कॉलोनी के कई घरों में पानी घुस गया। मौसम विभाग ने पहले ही नागपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था।
शाम के बाद होने लगी तेज बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को पूरे दिन नागपुर में बारिश होती रही। हालांकि, शाम के बाद जैसे ही बारिश की तीव्रता बढ़ी, अंबाझरी झील ओवरफ्लो हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ फोटोज और वीडियो में कई गाड़ियां पानी में डूबी दिखीं।
राहत बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम तैनात
बारिश के कारण कई इलाकों में पानी के भरने के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत काम राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। एनडीआरएफ की एक यूनिट और एसडीआरएफ की दो यूनिट को तैनात किया गया है। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने इस संबंध में आवश्यक उपाय योजना बनाने के निर्देश भी दिए हैं।
घर से बाहर न निकलने की अपील
भारी बारिश के कारण नागपुर में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। नगर पालिका की ओर से नागरिकों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। पालिका की ओर से कहा गया है कि नदी नालों में पानी बढ़ रहा है। ऐसे में घरों से बाहर निकलना ठीक नहीं है।
देवेंद्र फड़णवीस बोले- हालात पर है नजर
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि कलेक्टर ने मुझे बताया कि केवल 4 घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई। नागपुर कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर मौके पर पहुंच गए हैं। निचले इलाकों में फंसे लोगों की सबसे पहले मदद की जा रही है। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की एक टीम और एसडीआरएफ की दो टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वे प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं और हालात पर नजर बनाये हुए हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
3 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
8 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines