Baba Siddiqui Murder Case: 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या ने सभी को चौंका दिया। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री को यूं अचानक बीच सड़क पर गोलियों से भून दिया गया। इस घटना ने राजनीति जगत से लेकर बॉलीवुड के गलियारों तक, हर तरफ सनसनी मचा दी। इस मामले को लेकर अब आए दिन एक के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। इस मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने ली थी लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक इंटरव्यू ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी को लॉरेंस बिश्नोई ने नहीं मारा है और वो तो बेगुनाह है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
‘लॉरेंस बिश्नोई बेगुनाह है’
वायरल बॉलीवुड डॉट कॉम के यूट्यूब चैनल पर नदीम खान नाम के शख्स ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर अपना दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि इस मर्डर के राज पर से पर्दा हटना जरूरी है। इस इंटरव्यू में नदीम ये दावा करते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई के साथ कॉल पर बात की है जिसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने बाबा सिद्दीकी को नहीं मरवाया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लॉरेंस तो बस कंधे पर रखी हुई बंदूक है। हत्या के पीछे कोई और ही है। नदीम ने दावा किया कि लॉरेंस का इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है।
बिश्नोई समाज इतना पावरफुल है- नदीम
उन्होंने कहा कि जब पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को लॉरेंस ने मरवाया था तो उसने सामने आकर खुद वीडियो में कबूला था कि सिंगर को मारा है। वीडियो में नदीम कहते हुए नजर आ रहे हैं कि लॉरेंस तू एक सच्चा इंसान है अगर तूने सच में बाबा को मरवाया होता तो मैं भी कहता कि तूने बहुत गलत किया है। उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज इतना पावरफुल है कि वो बोलने का दम रखते हैं। बाबा का परिवार भी बिश्नोई समाज की इज्जत करता है।
आपको बता दें इस वीडियो में लॉरेंस बिश्नोई के बेगुनाह होने की बात कही जा रही है लेकिन न्यूज 24 इस बात की पुष्टि बिल्कुल नहीं करता। वायरल हो रहे वीडियो और बयान में कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं, इन सभी बातों पर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।
सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई
जब से इस पूरे मामले में सलमान खान को धमकाया गया है, तब से उनकी सुरक्षा का मुद्दा भी काफी बड़ा बन गया है। उनके फैंस और परिवार काफी चिंतित हैं। सलमान को Y+ श्रेणी की सिक्योरिटी भी दे दी गई है। सलमान खान से लॉरेंस की दुश्मनी कई सालों से चलती आ रही है, ऐसे में दबंग खान को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी मुंबई पुलिस ने अपने कंधों पर ले ली है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss ने बदला खेल, अब ये दो चलाएंगे जेल! अविनाश-आफरीन से छिनी पावर
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
22 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
22 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
1 day agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
2 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
3 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
3 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
3 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines