Maharashtra Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले MVA महागठबंधन में लगी गांठ खुल चुकी हैं। गठबंधन में मौजूद पार्टियों ने आपसी सहमित से सीट बंटवारे को हरी झंडी दिखा दी है। ऐसे में सवाल ये है कि महाराष्ट्र की 48 सीटों में से किस पार्टी के खाते में कितनी सीटें गई हैं?
शिवसेना ने मारी बाजी
MVA के सीट बंटवारें में सबसे ज्यादा सीटें शिवसेना (यूबीटी) के पास हैं। शिवसेना (यूबीटी) महाराष्ट्र की 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं कांग्रेस पार्टी राज्य की 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा शरद पवार की एनसीपी महज 10 सीटों पर ही लोकसभा चुनाव लड़ती नजर आएगी।
अहम सीटों पर टिकी सबकी नजर
MVA गठबंधन में सीट बंटवारे पर मचा विवाद थमने के बाद सबकी नजरें महाराष्ट्र की बड़ी सीटों पर टिकी हैं। बता दें कि नंदूरवार ,धुले ,अकोला और भंडारा गोदिया, नांदेड़, उत्तर मध्य और उत्तर मुंबई सहित 17 सीटें कांग्रेस के खाते में हैं। वहीं एनसीपी की 10 सीटों में बारामती, शिरूर, भिवंडी, सतारा और माढा का नाम शामिल है। इसके अलावा शिवसेना को सांगली और दक्षिण मध्य मुंबई सहित 21 सीटें मिली हैं।
सांगली पर मचा था विवाद
महाराष्ट्र की सांगली सीट पर भी काफी समय से शिवसेना और कांग्रेस के बीच तकरार की खबरें सामने आ रही थीं। आखिर में कांग्रेस ने इस सीट से अपना हाथ पीछे खींच लिया है और शिवसेना पहले ही सांगली से अपना उम्मीदवार उतार चुकी है। उद्धव ठाकरे ने चंद्रहार पाटिल को पहले ही सांगली से चुनावी मैदान में उतार दिया है।
इन सीटों पर भी हुआ विवाद
सांगली के अलावा दक्षिण मुंबई और उत्तर पश्चिम मुंबई की सीटों पर भी कांग्रेस और शिवसेना के बीच विवाद चल रहा था। मगर अब इन तीनों सीटों पर शिवसेना का कब्जा हो चुका है। इसके अलावा भिंडवी सीट को लेकर एनसीपी और कांग्रेस में मनमुटाव चल रहा था। कांग्रेस पार्टी ने एनसीपी के लिए ये सीट भी छोड़ दी है। एनसीपी ने भी पहले ही भिंडवी से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
9 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
20 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines