MVA Alliance Vanchit Bahujan Aghadi VBA Prakash Ambedkar: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। इस गठबंधन में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), उद्धव ठाकरे की शिवसेना, प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) और कांग्रेस शामिल हैं। इस बीच वीबीए के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम कभी भी एमवीए का हिस्सा नहीं थे। हमें एक महीने पहले चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था। इससे पहले, आंबेडकर ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि अभी वीबीए का एमवीए के साथ गठबंधन पूरा नहीं हो पाया है। इसलिए यदि किसी अन्य पार्टी आपको मीटिंग या कार्यक्रम में बुला रही है तो उसमें शामिल न हों।
‘शरद पवार ने हमें 4 से 5 सीटें देने की बात कही थी’
प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि वे पहले एमवीए का हिस्सा नहीं थे। अभी भी वे एमवीए में शामिल नहीं हुए हैं। हालांकि, उनका एमवीए से जुड़ने की कोशिश जारी है। आंबेडकर ने कहा कि हमारा महाविकास अघाड़ी से जुड़ने की कोशिश जारी है। शरद पवार ने हमें 4 से 5 सीटें देने की बात कही थी। इस पर हमें अभी तक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस बार 150 सीटों से आगे नहीं बढ़ पाएगी।
सांगली सीट पर 8 मार्च को लेंगे फैसला
वीबीए चीफ आंबेडकर ने कहा कि बातचीत होने से पहले मैंने अपनी उम्मीदवारी जाहिर की थी। वर्धा सीट से वहां के कैंडिडेट को उम्मीदवारी मिलनी चाहिए। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखा गया था। उन्होंने कहा कि सांगली सीट पर फैसला 8 मार्च को लेंगे। उससे पहले, शरद पवार के यहां 6 मार्च को निमंत्रण है।
यह भी पढ़ें: सीट शेयरिंग पर फॉर्मूला लगभग तय! महाराष्ट्र में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस-शिवसेना
‘वंचित बहुजन आघाड़ी हमारे साथ रहेगी’
इससे पहले, 27 फरवरी को एमवीए की बैठक के बाद सीट बंटवारे पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र में एमवीए वंचित बहुजन अघाड़ी से बात कर रही है। हमारा मसौदा लगभग तैयार है कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा था कि हमें विश्वास है कि महाराष्ट्र और पूरे देश में जिस तरह की तानाशाही चल रही है, उससे लड़ने के लिए VBA हमारे साथ रहेगी।
यह भी पढ़ें: शिंदे गुट ने 18 लोकसभा सीटों पर ठोंका दावा, क्या बीजेपी के साथ बनेगी बात?
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
11 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
11 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
22 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines