PM Modi पर फिर बरसे MVA दल के नेता, कहा- उनके साथ है चाइनीज मॉल...

MVA Alliance on PM Modi Maharashtra Lok Sabha Election 2024: आम चुनाव की शुरुआत से पहले महाराष्ट्र में चल रहा सियासी संग्राम थम चुका है। MVA गठबंधन ने सीट बंटवारे को हरी झंडी दिखा दी है। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्धव ठाकरे, शरद पवार और नाना पटोले ने प्रधानमंत्री मोदी को खूब खरी खोटी सुनाई है।

MVA Alliance PM Modi

MVA Alliance on PM Modi: महाराष्ट्र के MVA गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रहा दांव पेंच अब खत्म हो चुका है। MVA गठबंधन ने महाराष्ट्र की लोकसभा सीटों को सर्वसहमति के साथ बांट लिया है। इस बंटवारे में शिवसेना को 21, कांग्रेस को 17 और एनसीपी को 10 सीटें मिली हैं। तीनों पार्टियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीट बंटवारे की घोषणा की है। इसी बीच तीनों पार्टियों ने प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा पर भी हमला बोला है।

ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा- शरद पवार

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार ने कहा कि हम महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और हमारे बीच अब कोई मतभेद नहीं है। वहीं पीएम पर निशाना साधते हुए एनसीपी अध्यक्ष बोले कि प्रधानमंत्री इंस्टीट्यूशन हैं। कई प्रधानमंत्री देखे,जितनी बेइज्जती नरेंद्र मोदी ने की उतनी किसी ने नहीं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हैं, उन्होंने जैसे प्रधानमंत्री पद की गरिमा गिराई वैसा कभी किसी प्रधानमंत्री ने नहीं गिराया।

MVA में नहीं है कोई विवाद

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा, किसी के मन मे कोई सवाल नहीं है। MVA अब साथ में लड़ेगी और शिवसेना 21 सीट पर लड़ने जा रही है। पूरी जनता ने तय कर लिया है कि किसे तड़ीपार करना है। हमारे बीच किसी सीट को लेकर कोई विवाद नहीं है। हम सभी लोकतंत्र को बचाने के लिए साथ आए हैं।

2019 में मेरे साथ बैठे थे पीएम- उद्धव

प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए उद्धव ठाकरे बोले कि कल सूर्यग्रहण,अमावस्या और प्रधानमंत्री की सभा थी, अजब संयोग है। कल पीएम की सभा नहीं थी, कल भाखड़ जनता पक्ष के एक नेता की सभा थी। हम पीएम का अपमान नहीं कर सकते। इनका पक्ष हफ्तावसूली पक्ष है,चंदा दो और धंधा लो। कल हफ्तावसूली पक्ष के नेता ने हमारी शिवसेना को नकली कहा। उनको याद आना चाहिए कि 2019 में मेरे साथ ही बैठे थे, अभी उनके साथ एक चाइनीज मॉल है।

मोदी के नाम पर मांग रहे हैं वोट- नाना पटोले

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस बड़ा दल है,तानाशाही के खिलाफ हम लड़ रहे है। घंटो तक ED के ऑफिस में बैठा कर रखा है। सोनिया गांधी और राहुल को तकलीफ दी है इस सरकार ने। केंद्र की सरकार भ्रष्ट है।कांग्रेस ने जो सामाजिक न्याय घोषित किया है, उसे मुस्लिम लीग से जोड़ा जा रहा है। देश के बंटवारे में मुस्लिम लीग का जितना हाथ है उतना ही हिंदू महासभा का भी है। हमारे वोट MVA के साथ रहेंगे। केंद्रीय जांच एजंसियों का इस्तेमाल करके शिवसेना NCP को तोड़ा गया। मोदी ने कांग्रेस पर हमला किया जनता को क्या देंगे उसपर क्यों नही बोले, नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांग रहै है, जैसे अल्लाह के नाम पर दे दो बाबा। मगर इस बार वोटों के बंटवारा नहीं होगा,जो बीजेपी चाहती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ