महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा से एक ऐसा सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. जिस युवक पर मृतक ने सबसे ज्यादा भरोसा किया, उसी दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद आरोपियों ने पहचान मिटाने के लिए शव का सिर और दोनों हाथ धड़ से अलग कर दिए और जंगल में फेंक दिया. हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने इस पूरी वारदात का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था. ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने इस खौफनाक हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, मृतक का कटा हुआ सिर अब भी बरामद नहीं हो सका है, जिसकी तलाश जारी है.
सड़ी-गली लाश से खुला हत्या का राज
डीसीपी (क्राइम) अमरसिंह जाधव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि खर्डी गांव के सुनसान इलाके में एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव का सिर और दोनों हाथ गायब थे. शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल था. शुरुआती जांच से ही साफ हो गया था कि हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए शव के साथ बर्बरता की है.
दोस्त ही निकले कातिल
जांच, स्थानीय सूचनाओं और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस फैज सुल्तान मलिक (24) और अलबान सुल्तान मलिक (23) तक पहुंची. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने ही दोस्त 23 वर्षीय अमन मुस्कीन शेख की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली.
यह भी पढ़ें: मुंबई लोकल के लगेज डिब्बे में सीट को लेकर खूनी झड़प, जानें क्या बोले रेलवे के अधिकारी?
पहले गला रेता, फिर काट दिए सिर और हाथ
पुलिस जांच के मुताबिक, 13 मार्च 2026 की रात मुंब्रा के श्रीलंका इलाके में किसी बात को लेकर अमन और दोनों आरोपियों के बीच विवाद हुआ था. विवाद के बाद दोनों आरोपी अमन को ऑटो रिक्शा में बैठाकर एक सुनसान स्थान पर ले गए. वहां धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी गई. लेकिन आरोपियों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ. पुलिस के अनुसार, उन्होंने मृतक की पहचान मिटाने के इरादे से उसका सिर और दोनों हाथ धड़ से अलग कर दिए. इसके बाद शव को जंगल में फेंककर फरार हो गए.
मोबाइल में कैद थी पूरी वारदात
जांच के दौरान पुलिस के हाथ ऐसा सबूत लगा जिसने अधिकारियों को भी चौंका दिया. आरोपियों ने हत्या की पूरी वारदात अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर रखी थी. पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है. माना जा रहा है कि यह वीडियो मामले में अहम साक्ष्य साबित हो सकता है. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी फैज सुल्तान मलिक के खिलाफ पहले से हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं मृतक अमन मुस्कीन शेख पर भी बाइक चोरी का एक मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है.
कटे हुए सिर और हथियार की तलाश जारी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुंब्रा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. फिलहाल ठाणे क्राइम ब्रांच हत्या में इस्तेमाल हथियार, मृतक के कटे हुए सिर और इस जघन्य वारदात से जुड़े अन्य सबूतों की तलाश में जुटी है. साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे केवल आपसी विवाद था या इसके पीछे कोई और बड़ी वजह भी छिपी हुई है.
मुंब्रा का यह हत्याकांड एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ता हिंसक अपराध किस हद तक समाज को भयावह दिशा में ले जा रहा है. दोस्ती के रिश्ते का ऐसा खौफनाक अंत पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का कारण बना हुआ है.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
20 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
3 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines