30,000 महीने कमाती है महिला, एक करोड़ वाले दूल्हे की तलाश, देखें डिमांड की बड़ी लिस्ट

Mumbai Woman Seeks Groom : मुंबई की एक महिला खुद तो 30 हजार रुपए महीने कमाती है, लेकिन उसे अपने सपनों का राजकुमार एक करोड़ रुपये वाला चाहिए। दूल्हा ऐसा हो, जिसके पास अपना घर भी हो। इस महिला की डिमांड लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि और क्या-क्या है डिमांड।

Mumbai Woman Seeks Groom

मुंबई की महिला को दूल्हे की तलाश।

Mumbai Woman Seeks Groom : मुंबई की एक महिला इन दिनों में सुर्खियों में है। हो भी क्यों ना, क्योंकि उसकी बात सबसे जुदा है। वह अपने लिए सपनों का राजकुमार की तलाश कर रही है, लेकिन उसकी डिमांड में कोई भी दूल्हा फिट नहीं बैठ रहा है। महिला की डिमांड की एक लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि महिला को कैसा राजकुमार चाहिए?

विज्ञापन

एक अंबर नाम के शख्स ने एक्स पर व्हाट्सएप का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है। यह स्क्रीनशॉट उस महिला का है, जिसे हमसफर की तलाश है। 37 साल की यह महिला मुंबई में नौकरी करती है और सालाना 4 लाख रुपये कमाती है। उसे ऐसा दूल्हा चाहिए, जिसका मुंबई में घर या फ्लैट हो। दूल्हा बिजनेसमैन या नौकरीवाला भी चलेगा।

विज्ञापन

जानें महिला ने क्या रखी हैं शर्तें

विज्ञापन

महिला ने दूल्हे के सामने शर्त रखी है कि लड़का पढ़ा लिखा हो। वह एमबीबीएस सर्जन या सीए को ज्यादा प्राथमिकता देगी। यह फिर लड़का किसी कंपनी में हाई पदों पर काम करता हो। उसके राजकुमार की सालाना कमाई एक करोड़ रुपये हो। साथ ही उसका अपना घर हो। अगर लड़का विदेश रहता है तो वह यूरोप या इटली में काम करने वाले दूल्हे को पसंद करेगी।

विज्ञापन

यूजर्स ने महिला पर कसा तंज

विज्ञापन

महिला की शर्तों को देखकर एक यूजर ने एक्स पर जवाब देते हुए कहा कि आईटी डेटा के मुताबिक भारत में सिर्फ 1.7 लाख लोगों की आय 1 करोड़ से अधिक है। तो 37 साल की उम्र में उसे अपना सपनों का राजकुमार मिलने की संभावना 0.01% है। एक अन्य यूजर ने कहा कि 1 करोड़ कमाने वाला व्यक्ति उस महिला से शादी क्यों करेगा, जिसका पूरा परिवार महीने का 30,000 कमाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ