Mumbai: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, लेखक और डायरेक्टर सतीश कौशिक का गुरुवार की शाम मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान दोस्त अनुपम खेर भावुक हो उठे। उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। जावेद अख्तर और बोनी कपूर, सलमान खान ने भी कौशिक को अंतिम नमन किया।
मुंबई में हुआ पोस्टमार्टम, कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि
बता दें कि सतीश कौशिक का बुधवार रात दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से मुंबई लाया गया। जहां पोस्टमार्टम हुआ।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि हुई। उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए और न ही उनके शराब पाई गई। विसरा के नमूने संरक्षित किए गए हैं।
आवास पर पहुंचीं बॉलीवुड की कई हस्तियां
दिवंगत अभिनेता के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं। फरहान अख्तर, शिल्पा शेट्टी, पंकज त्रिपाठी, रणबीर कपूर, संजय कपूर, अरुणा ईरानी, अनु मलिक, अभिषेक बच्चन, ईशान खट्टर, डेविड धवन और राखी सावंत ने श्रद्धांजलि दी।
सतीश कौशिक शेयर की थी होली की तस्वीरें
हार्ट अटैक से पहले सतीश कौशिक ने मुंबई में जमकर होली खेली थी। उन्होंने होली की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटोज शेयर करते हुए सतीश ने लिखा था कि जूहू के जानकी कुटिर में जावेद अख्तर, बाबा आज्मी के साथ खूब रंगों भरी होली खेली। इस दौरान न्यूली वेड खूबसूरत कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा से भी मुलाकात हुई, सभी को हैप्पी होली।
बताया जा रहा है कि बुधवार को दिल्ली में एक करीबी दोस्त की होली पार्टी में शामिल होने के लिए सतीश कौशिक यहां आए थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सतीश चंद्र कौशिक 13 अप्रैल, 1956 को पैदा हुए थे। वे बॉलीवुड में बतौर एक्टर, डायरेक्टर, प्रॉड्यूसर, कॉमेडियन और स्क्रिप्ट राइटर काम किया।
यह भी पढ़ें: Satish Kaushik Death: गिर गया सतीश कौशिक की जिंदगी के थियेटर का पर्दा, हमेशा के लिए चला गया कैलेंडर
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
7 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
7 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines