हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंबई की सड़कों पर अनोखा विरोध, लोगों ने केक काटकर मनाया 'गड्ढे भाई' का जन्मदिन

विज्ञापन
Mumbai

मुंबई: लोगों और जानवरों के जन्मदिन केक काटकर मनाते देखा और सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी सड़कों पर गड्ढों का केक काटकर जन्मदिन मनाते सुना या फिर देखा है? मुंबई के कांदिवली में ऐसा हुआ है।

लोगों को हो रही है दिक्कत

दरअसल, मुंबई के कांदिवली इलाके में सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़कों पर पड़े गड्ढे और बीएमसी के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

ढोल नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा निकाली 

यहां ठाकुर विलेज के पास सिंधी एस्टेट के रास्ते पर गड्ढे पड़ गए हैं। एक साल से स्थानीय लोग इसकी शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन सड़क पर गड्ढे बुझाने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया और ना ही मरम्मत कार्य शुरू किया गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एक साल पूरा होने के बाद ढोल नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा निकाली “गड्ढे भाई” का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया।

विज्ञापन

सड़क का नाम गड्ढा भाई रखा

स्थानीय शेखर शेरे ने बताया कि हम एक किलोमीटर का रास्ता गड्ढा मुक्त हो इसके लिए हम प्रशासन से शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन सुनवाई न होने के बाद हमने सड़क का नाम गड्ढा भाई रखा और जन्मदिन मनाकर अनोखे तरीके से विरोध किया। उम्मीद है जन्मदिन मनाने के बाद प्रशासन हरकत में आएगा। सड़क का मरम्मत कार्य पूरा होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola