हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseमुंबई में बाबा बनकर 2 ठगों ने डॉक्टर को लूटा, क्लीनिक में घुसकर की वारदात

फर्जी बाबा डॉक्टर से बात करते हुए
विज्ञापन

मुंबई के कांदिवली इलाके में 2 लोगों ने बाबा बनकर एक डॉक्टर से लूटपाट की है। आरोपियों ने क्लीनिक में घुसकर पहले डॉक्टर को सम्मोहित किया, फिर उसके हाथ सोने का कंगन लूटकर फरार हो गए। यह घटना क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। होश आने पर पीड़ित डॉक्टर ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: ‘हिंसा की तो पाकिस्तान का अब्बा भी करेगा याद’, नितेश राणे का विवादित बयान

लूटपाट करके फरार हुए आरोपी

मुंबई के कांदिवली इलाके में पीड़ित डॉ. ऋषिकेश म्हात्रे का डेंटल क्लीनिक है। पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर ने बताया कि वह अपने क्नीलिक में बैठे थे। तभी बाबा के भेष में दो लोग उनके क्नीलिक में पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि दोनों सम्मोहित कर अपने वश में कर लिया। इसके बाद दोनों उनके हाथ सोने का कंगन लूटकर वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तो उन्हें इसका पता चला। उन्होंने तुरंत क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उन्हें पूरा मामला समझ में आ गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रतिमा का अपमान, विवादित पोस्ट और बवाल… पुणे में हिंसा और आगजनी के वीडियो आए सामने

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यह पूरी घटना क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे में दो बाबा के भेष में दो लोग क्नीलिक में प्रवेश करते दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों कुछ देर डॉक्टर से बात करते हैं फिर उन्हें सम्मोहित कर उनसे लूटपाट करके वहां से निकल जाते हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की तलाश की शुरू

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि डॉक्टर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: PUNE: मस्जिद पर पथराव के बाद दो समुदाय भिड़े, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, स्थिति तनावपूर्ण

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola