मुंबई लोकल ट्रेन सीरियल ब्लास्ट मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों को बरी कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को मौत की सजा दी गई थी जबकि 5 आरोपियों को फांसी और 7 लोगों को उम्रकैद की सजा हुई थी लेकिन 19 साल बाद सभी आरोपी बरी कर दिए गए हैं। अब इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला हम सभी के लिए चौंकाने वाला है। हम इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करेंगे।
मुंबई ट्रेन बम विस्फोटों के संबंध में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा सभी 12 आरोपियों को बरी किए जाने पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री योगेश रामदास कदम ने कहा कि उच्च न्यायालय का आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद सरकार की ओर से जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह करेंगे। मेरे लिए अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा। मुख्यमंत्री इस पर बोलेंगे।
आदित्य ठाकरे का बयान
वहीं शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम अदालती मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन सरकार को इसपर स्पष्टीकरण देना चाहिए। गृह मंत्री को बोलना होगा। पहले उन्हें (मुख्यमंत्री) अपील(सुप्रीम कोर्ट में) करनी दीजिए। यह मामला बहुत पुराना है, इसपर दोनों ओर से पक्ष ज्यादा पढ़े बिना मैं इस पर बात नहीं करूंगा।
AIMIM नेता वारिस ने जताई खुशी
AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट का यह एक स्वागत योग्य फैसला है। यह सत्य और न्याय की जीत है। 12 निर्दोष मुसलमानों को केवल संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। उन्हें आज 19 साल बाद न्याय मिला है। उन्हें आज निर्दोष घोषित किया गया है। इनमें से कई लोगों ने एटीएस द्वारा लगाए गए झूठे मामले में अपनी जवानी, माता-पिता और अपने जीवन के 19 साल खो दिए। इसकी जवाबदेही कौन लेगा?
यह भी पढ़ें : मुंबई ट्रेन ब्लास्ट के सभी 11 दोषी बरी, 5 को फांसी और 7 को हुई थी उम्रकैद
वारिसपठान ने आगे कहा कि उन्होंने 19 सालों में 12 जिंदगियां बर्बाद कर दीं। केवल मुसलमानों को ही मकोका और यूएपीए जैसे कठोर कानूनों का खामियाजा भुगतना पड़ता है। हाईकोर्ट ने कहा कि कबूलनामे दबाव, धमकी, बल और जबरदस्ती से किए गए थे। असली अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। एटीएस उन्हें कब गिरफ्तार करेगी? उन्हें अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
5 hrs agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
1 day ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
1 day agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
1 day agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
2 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
2 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
2 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
3 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
3 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines