मुंबई की सड़कों पर ‘वीआईपी बनने का शौक’ अब महंगा पड़ने लगा है. निजी गाड़ियों पर लाल, पीली या नीली बत्ती और सायरन लगाकर रौब झाड़ने वालों पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ऐसा ब्रेक लगाया कि कई ‘फर्जी वीआईपी’ सीधे लाइन पर आ गए.
ढेर सारी शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने 1 और 2 अप्रैल को अभियान चलाकर ऐसी 80 गाड़ियों पर एक्शन लिया. जिन गाड़ियों पर फ्लैशिंग लाइट्स लगी थीं, उन्हें मौके पर ही हटवाया गया और साथ में भारी जुर्माना भी लगाया गया.
फिलहाल पुलिस ने इन गाड़ियों के ड्राइवरों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है. लेकिन साफ हिदायत दी है कि ‘अगली बार सिर्फ चालान नहीं, सीधा मामला दर्ज होगा.’ इतना ही नहीं, दोबारा गलती करने पर लाइसेंस तक रद्द करवाने की सिफारिश आरटीओ को भेजी जाएगी.
बता दें, इन नकली बत्तियों और सायरन का खेल सिर्फ दिखावे तक सीमित नहीं था. ट्रैफिक में ये लोग सायरन बजाकर ऐसे रास्ता बनाते थे जैसे कोई इमरजेंसी हो, और बाकी लोग बस देखते रह जाते थे. इससे आम जनता को परेशानी तो होती ही थी, साथ ही पुलिस और असली इमरजेंसी वाहनों के बीच भी कन्फ्यूजन पैदा होता था.
इस कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है. मुंबई पुलिस ने भी जनता से अपील की है – अगर कहीं भी ‘फर्जी वीआईपी’ वाली गाड़ी दिखे, तो तुरंत जानकारी दें.
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 hr ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
12 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines