Mumbai Thane Crime News : मुंबई के ठाणे से एक दिल दहला देने वाली क्रूरता की वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश में पूर्व सभापति अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को पकड़कर जबरदस्ती जंगल में ले गया और फिर तलवार से उसके दोनों हाथों को काट दिया। इसके बाद सभी आरोपी जंगल में ही पीड़िता को तड़पता छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मुंबई से करीब 75 किमी दूर ठाणे के मुरबाड तालुका स्थित देवपे गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। मुरबाड पंचायत समिति के पूर्व सभापति श्रीकांत धूमल और गांव के युवक सुशील भोईर के बीच यह रंजिश चल रही है। सुशील शुक्रवार को रिक्शा में बैठकर किसी काम से कहीं जा रहा था। इस बीच पूर्व सभापति अपने दो साथियों के साथ कार से आया और उन्होंने सुशील को रिक्शा से उतारकर जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
यह भी पढ़ें : उज्जैन में फिर दरिंदगी, 10 साल की बच्ची से रेप
जंगल में पीड़ित को तड़पता छोड़कर भागे आरोपी
आरोपी युवक को खींचकर मुरबाड के घने जंगल में ले गए। वहां पूर्व सभापति ने तलवार निकाला और सुशील के दोनों हाथ को काट दिया। इसके बाद सुशील दर्द से चिखने और चिल्लाने लगा। इस पर सभी आरोपी मौके से भाग निकले। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस जंगल पहुंची और सुशील को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पूर्व सभाभति और उसका एक साथी अभी भी फरार चल रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में सुशील की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। पहले पीड़ित सुशील और आरोपी श्रीकांत धूमल के साथ ही नौकरी करते थे। उससे पहले पीड़ित एक बाउंसर के तौर पर काम करता था।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
16 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
16 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines