हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्यों सर्द हो रही मुंबई! 14 डिग्री से कम हुआ टेम्परेचर, क्या है इसके पीछे का कारण

मुंबई के टेम्परेचर में अचानक गिरावट आई है, जो शहर के आम वेदर से थोड़ा अलग है। मगर ऐसा क्यों हो रहा है, आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे।

विज्ञापन

Mumbai Weather: मुंबई अपने वेदर के लिए बहुत चर्चित है, क्योंकि यहां कभी भी बहुत ठंड नहीं पड़ती। मगर अचानक इस दिसंबर में शहर का तापमान में असामान्य गिरावट देखी जा रही है। आमतौर पर मुंबई की सर्दियां बहुत सामान्य होती हैं, ऐसे में वेदर में इस बदलाव का क्या कारण हो सकता है? 9 दिसंबर को मुंबई ने लगभग 10 सालों  में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन देखा। शहर का तापमान इस दिन 13.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके बाद 16 दिसंबर यानी आज भी तापमान में गिरावट आई और यह 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आमतौर पर शहर का तापमान दिन के समय लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और रात के समय लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहता है, जो मुंबई का आज टेंपरेचर है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

क्यों प्रभावित हुआ वेदर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में बदलते हुए इस मौसम के लिए कई कारकों को जिम्मेदार ठहराया है, जिसमें प्रचलित उत्तरी हवाएं और अरब सागर में हाल ही में बना लो प्रेशर सिस्टम शामिल है। इसके कारण शहर का तापमान तेजी से कम हो रहा है। इसके कारण ही मुंबई का टेम्परेचर सामान्य स्तर से लगभग 4.5 डिग्री कम है।

IMD ने बताया है कि थोड़े समय तक ये ठंड बनी रहेगी। हालांकि उम्मीद है कि इस हफ्ते के अंत तक तापमान में उछाल आने की संभावना है। एक्सपर्ट ने बताया कि  टेम्परेचर लगभग 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

तापमान में उतार-चढ़ाव

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही शहर का तापमान अपने 16 वर्षो के उच्चतम स्तर पर था। 4 दिसंबर को मुंबई का तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह मुंबई के मौसम पैटर्न में अजीबोगरीब बदलाव को दर्शाता है, जिसका कारण क्लाइमेट चेंज हो सकता है।  मौसम विशेषज्ञों ने बताया  कि इस तरह के उतार-चढ़ाव असामान्य नहीं हैं, लेकिन हाल के वर्षों में अधिक हो गए हैं। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर गलत  प्रभाव पड़ने की चिंता बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- बीजेपी के मंत्री ने बढ़ाई एकनाथ शिंदे की मुश्किल! दोनों के बीच है कांटे की टक्कर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola