Mumbai Taxi Physically Challanged Minor Girl Rape: मुंबई में चलती टैक्सी में 14 साल की दिव्यांग बच्ची से रेप हुआ है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी टैक्सी ड्राइवर और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान आरोपी सलमान और टैक्सी ड्राइवर प्रकाश पांडे के रूप में हुई। नाबालिग लड़की को अस्पताल में भर्ती कराकर उसका मेडिकल कराया गया है। वहीं दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों ने रेप के बाद लड़की को सड़क पर फेंक दिया था।
दादर से सांताक्रूज के रास्ते में लूटी गई इज्जत
मिली जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर की रात को लड़की का अपने माता-पिता के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद गुस्सा में वह अपने घर से निकल गई। वह टैक्सी में बैठकर अपने किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकली। वह मालवणी इलाके में जा रही थी। टैक्सी जब दादर पहुंची तो उसे देखकर प्रकाश की नीयत डोल गई। उसने रास्ते में अपने दोस्त सलमान को टैक्सी में बिठा लिया। इसके बाद दादर से सांताक्रूज के बीच रास्ते में चलती टैक्सी में दोनों ने लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे मालवणी में सड़क पर फेंककर भाग गए। किसी तरह वह अपने रिश्तेदार के घर पहुंची और उनके घटना के बारे में बताया।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines