Mumbai Shocking Incident: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां निकाह से इन्कार करने पर भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर बहन के प्रेमी पर हमला बोल दिया। इस दौरान युवक पर चाकुओं के कई वार किए। भाई अपनी बहन के प्रेमी की बेवफाई से इस कदर नाराज था कि पुलिस के सामने ही उसने युवक पर हमला जारी रखी।
इस बीच पुलिस की मौजूदगी में युवक नहीं मानें तो उन्हें पिस्टल ताननी पड़ी। इसके बाद दोनों युवकों ने हाथ उठाया और ‘सरेंडर’ बोलते हुए जमीन पर लेट गए। मामला नवी मुंबई के वाशी इलाके का है और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अर्बिका नाम की युवती का अफेयर काफी समय से निजामू युवक से चल रहा है। इसकी खबर युवती के घरवालों को भी थी। पिछले दिनों मुलाकात के दौरान अर्बिका ने निजामू से निकाह की बात की तो उसने बहाना बनाकर फिलहाल शादी से इन्कार कर दिया।
बहन के साथ बेवफाई से नाराज हुए भाई
उधर, निजामू के निकाह से इन्कार करने की जानकारी जब अर्बिका ने अपने घरवालों और भाइयों को दी तो वह गुस्सा हो गए। सबक सिखाने के लिए अर्बिका के भाई हसन इरशाद सिद्दीकी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर निजामू को वाशी रेलवे स्टेशन के पास पकड़ लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी हसन इरशाद सिद्दीकी कोपर खैरणे इलाके में रहता है। बताया जा रहा है कि उसकी बहन अर्बिका का निजामू खान नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रह रहा है।
पुलिस को ताननी पड़ी पिस्टल तक किया सरेंडर
पुलिस का कहना है कि जब वह वारदात स्थल पर पहुंची तो भीड़ मौजूद थी और हसन अपने साथी के साथ लगातार निजामू पर चाकुओं से हमले कर रहा था। एक आरोपी तो निजामू खान को सड़क पर घसीट रहा था तो दूसरे चाकू से हमले कर रहा था।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को वार्निंग दी और घायल युवक से अलग हो जाने को कहा। उधर, लगातार वार करते देख पुलिस ने पिस्टल तान दिया। इसके बात सकते में आए दोनों आरोपियों ने तुरंत हाथ उठाकर सरेंडर बोला और दोनों जमीन पर लेट गए।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
3 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
3 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines