Mumbai News: मुंबई के विनोबा भावे पुलिस थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसने हर किसी को चौंका दिया है. आरोप है कि जन्मदिन मनाने के बहाने पांच दोस्तों ने मिलकर 21 वर्षीय अब्दुल रहमान नामक छात्र पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और घटना की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में युवक के भाई ने पुलिस में शिकायत की है. पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया घर से नीचे
जानकारी के अनुसार, मुंबई के विनोबा भावे पुलिस थाना क्षेत्र में यह भयानक वारदात तब हुई जब अब्दुल रहमान 25 नवंबर की रात अपना 21वां जन्मदिन मना रहा था. अब्दुल रहमान के भाई के मुताबिक 25 नवंबर की रात ठीक 12 बजे, पांचों दोस्तों ने अब्दुल रहमान को उसका जन्मदिन मनाने के लिए घर से नीचे बुलाया. पहले केक काटने के नाम पर उसके ऊपर अंडे और पत्थर फेंके, उसके बाद स्कूटी से ज्वलनशील पदार्थ निकालकर उसके ऊपर डालकर आग के हवाले कर दिया. वहीं यह पूरा का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. जिसमें युवक धू धू जलता हुआ दिखाई दे रहा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- एक पुकार पर थम गई मुख्यमंत्री की रवानगी, महिला ने कहा ‘अरे देवेंद्र!’ और सामने आई पुरानी पहचान
पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि ‘अपने दोस्त, 21 वर्षीय व्यक्ति को उसका जन्मदिन मनाने के बहाने आग लगाने की कोशिश करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुई. पांचों लोगों ने उसे केक काटने के लिए बुलाया था और फिर उस पर अंडे और पत्थर फेंके. अंत में, उन्होंने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और उसे आग लगा दी. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. छात्र को गंभीर रूप से झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गिरफ्तार किए गए पांचों लोगों को 29 नवंबर तक हिरासत में भेज दिया गया है. आगे की जांच जारी है.’
यह भी पढ़ें- जालना में स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर कक्षा 8 की छात्रा ने दी जान, पिता ने लगाए ये गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
8 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
10 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
12 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
13 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines