सपा विधायक ने सीएम से 'अजान' को लेकर की बड़ी मांग, बोले- गाइडलाइंस करें तय

Mumbai News: मस्जिदों के लाउडस्पीकर को लेकर मुंबई समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आजमी ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात की है। इस दौरान उनके साथ मस्जिदों के ट्रस्टी और पार्टी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Abu Asim Azmi, CM Devendra Fadnavis, Mumbai News, Azan, विधायक अबू आसिम आजमी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनविस

सपा विधायक अबू आसिम आजमी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Mumbai News: मुंबई के समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आजमी नेतृत्व में मस्जिदों के ट्रस्टी और पार्टी पदाधिकारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री की समक्ष कई मांगों को रखा। विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा कि शहर में पुलिस, मुस्लिम नुमाइंदगी और मस्जिदों के ट्रस्टी के साथ एक संयुक्त मीटिंग आयोजित की जाए, ताकि मस्जिदों के लाउडस्पीकर पर हल निकाला जा सके। साथ इस मुद्दे को राजनितिक समस्या बनाने वालों पर लगाम लगाई जा सके।

विज्ञापन

लाउडस्पीकर हटवाने की कोशिश

विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा की मस्जिदों में अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट की नियमों के तहत ही किया जाता है। लेकिन कुछ नफरत फैलाने वाले जानबूझकर पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाकर मस्जिदों के लाउडस्पीकर हटवाने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह के व्यवहार से मुस्लिम समाज में नाराजगी पाई जा रही है। इसी सिलसिले में गुरुवार को हमने मुस्लिम समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात की और पत्र देकर इस विषय पर गाइडलाइंस तय करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

मुस्लिम उलेमाओं के साथ होगी बैठक

आगे बोलते हुए अबू आजमी ने कहा इसपर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती से बात की और निर्देश दिए की कोई भी कार्रवाई के वक्त कानून को हाथ में ना लिया जाए। उनके अनुरोध के मुताबिक जल्द ही उलेमाओं, NGO और अन्य सदस्यों के साथ बैठक बुलाने का सकारात्मक आश्वासन दिया।

विज्ञापन

ईद उल अजहा पर किया जाए सहयोग

बैठक में शिष्टमंडल द्वारा ईद उल अजहा (बकरा ईद) और कुरबानी को लेकर भी चर्चा की गई जिसमे यह अनुरोध किया गया है कि बकरा ईद पर मुस्लिम समुदाय अपने धार्मिक फराइज को सम्मानपूर्वक अदा कर सके, इसके लिए पुलिस, मुंबई महानगरपालिका और प्रशासन पूरा सहयोग करें, ताकि त्योहार अमन, शांति और व्यवस्था के साथ मनाया जा सके। इस मौके पर समजवादी पार्टी के प्रदेश कार्याध्यक्ष युसूफ अबरानी, रजिया चष्मावाला, मो. अली शेख, सैय्यद शौखत, फिरोज ओरा, मेमन समाज के उपाध्यक्ष तथा मस्जिदों के ट्रस्टी उपस्थित रहे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ