मुंबई में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टैक्सी ड्राइवर और उसमें सवार महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मुंबई के दादर इलाके में हुई।
तेज रफ्तार कार ने टैक्सी को मारी जोरदार टक्कर
दादर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने टैक्सी को इतनी जोर से टक्कर मारी कि ड्राइवर और उसमें सवार महिला यात्री की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कैसे हुआ हादसा?
रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर 1:15 बजे सेनापति बापट फ्लाईओवर पर एक महिंद्रा एसयूवी ने एक टैक्सी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा तब हुआ जब टैक्सी चिचपोकली की ओर और एसयूवी बांद्रा की ओर जा रही थी।
सेनापति बापट मार्ग ब्रिज पर एक तेज रफ्तार एसयूवी टोयोटा इटिओस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान, सामने से एक टैक्सी आ रही थी, जिसमें ड्राइवर और एक महिला यात्री सवार थे। एसयूवी ने पहले इटिओस कार को टक्कर मारी, जिससे उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह दूसरी दिशा से आ रही टैक्सी से जोरदार टकरा गई।
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार
यह आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों कारों का अगला हिस्सा पूरी तरह टूटकर टुकड़ों में बंट गया।
पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
पुलिस ने एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया, जिसे हटाने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines