---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Mumbai-Pune Expressway: ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट क्या? कब से कर पाएंगे सफर, पढ़ें अपडेट

Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट 2025 में पूरा हो जाएगा। जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग 30 मिनट तक कम हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के बारे में सबकुछ पढ़िए।

---विज्ञापन---

Mumbai-Pune Expressway: देशभर में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। जिसमें से एक मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बनाया जा रहा ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट भी है, जिसका काम लगभग पूरा किया जा चुका है। इसको लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। जिसमें कहा गया कि सितंबर 2025 तक इसको लोगों के सफर करने के लिए खोलने की योजना बनाई जा रही है। इसके शुरू होने से मुंबई और पुणे शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग 30 मिनट तक घट जाएगा। इससे यात्रियों को तेज और सुरक्षित यात्रा को बेहतरीन ऑप्शन मिलेगा। जानिए मिसिंग लिंक क्या है और इसको कहां पर बनाया जा रहा है?

‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मिसिंग लिंक का निर्माण किया जा रहा है। इस केबल ब्रिज को मुंबई-पुणे के सफर को आसान बनाने के लिए किया जा रहा है। 13.3 किलोमीटर का यह खंड खोपोली निकास और सिंहगढ़ संस्थान के बीच की दूरी को कम कर देगा। इससे लगभग 19.8 किलोमीटर का रास्ता 5.7 किलोमीटर तक कम हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट को महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) की निगरानी में बनाया जा रहा है, जिसकी लागत 6,600 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: UP Upcoming Expressway Project: उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देंगे ये 3 एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट

सितंबर से होगा चालू

MSRDC के अधिकारियों के मुताबिक, मिसिंग लिंक का काम 92 फीसदी तक काम पूरा कर लिया है। बाकी का काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मिसिंग लिंक पर सितंबर से गाड़ियां चलाई जा सकती हैं। इसमें अभी केबल-स्टेड ब्रिज का काम होना बाकी है। इसके पहले तक इसको अगस्त 2025 में चालू करने की योजना थी, जिसको अभी आगे बढ़ा दिया गया है।

---विज्ञापन---

मुंबई से पुणे के सफर की दूरी होगी कम

यह ब्रिज 181.77 मीटर लंबे पिलर पर बनाया जा रहा है। जिससे यह एक्‍सप्रेसवे को बाईपास करने का काम करेगा। इस पर सफर करने से मुंबई-पुणे एक्‍सप्रेसवे पर सफर करने वालों का 30 मिनट कम होगा। 2019 में शुरू किया गया था, जिसको पूरा करने का लक्ष्य 2022 तक का था। इस दौरान कोरोना के कारण इसका काम पूरा नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें: अब बिजनौर से ही होकर गुजरेगा Ganga Expressway, मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान

---विज्ञापन---
First published on: Mar 06, 2025 08:47 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola