मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण एक्सीडेंट हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके बाद ट्रक ने करीब 20 से 25 गाड़ियों को टक्कर मारी है। इस घटना में कई लोगों की मौत की खबर है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों की लाइन लगी हुई है।
ट्रक ने मारी टक्कर, 18 से अधिक घायल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रेलर ट्रक ने वाहनों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कम से कम एक महिला की मौत हुई है जबकि 18 लोग घायल हुए हैं।
बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी कई गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि यह घटना रायगढ़ जिले के खालापुर तालुका में खोपोली पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत अदोशी सुरंग के पास हुई है। अधिकारी के अनुसार, ब्रेक फेल होने के बाद कंटेनर ट्रेलर ट्रक का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसने बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कारों सहित कम से कम 20 वाहनों को टक्कर मारी, जिससे 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : गूगल मैप के चक्कर में खाड़ी में गिरी ऑडी, महिला को बचाने के लिए कूदी पुलिस
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उसका मेडिकल करवाया गया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ है कि ट्रक चलाने के दौरान वह शराब के नशे में नहीं था। इस घटना को लेकर केस भी दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद लगभग पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
यह भी पढ़ें : 20 साल बाद भी याद है 26 जुलाई की वो बारिश, जब पानी नहीं, मौत बरसी थी मुंबई पर
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines