हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंबई पुलिस के अधिकारियों पर दुष्कर्म के आरोप लगाने वाले 'फर्जी' पत्र की जांच शुरू

Mumbai Police Started Probe After Fake Letter leveled Rape Allegations Against Officers: हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को एक पत्र मिला था जिसमें मुंबई पुलिस के अधिकारियों पर महिला कॉन्स्टेबल्स का यौन शोषण करने के आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
मुंबई में चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चल रहा है।

Mumbai Police Started Probe After Fake Letter leveled Rape Allegations Against Officers : मुंबई पुलिस की आठ महिला कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर एक पत्र लिखकर इसके मोटर ट्रांसपोर्ट विभाग के तीन अधिकारियों पर दुष्कर्म, यौन शोषण और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इसे लेकर सोमवार को जांच शुरू कर दी गई है।

इस कथित पत्र में मोटर ट्रांसपोर्ट विभाग के डिप्टी कमिश्नर और दो पुलिस इंस्पेक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। यह पत्र बीते दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखा गया था। इसमें कहा गया है कि तीनों अधिकारी कॉन्स्टेबलों को अपने आधिकारिक वाहनों में आधिकारिक आवास पर ले गए थे और यौन शोषण किया था।

इसे लेकर मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ये आरोप गंभीर हैं इसलिए विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि जब पूछताछ के लिए आठों कॉन्स्टेबल को बुलाया गया तो उन्होंने ऐसा कोई पत्र लिखने से इनकार कर दिया है और पत्र पर मिले हस्ताक्षर भी फर्जी हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह पत्र किसने लिखा और क्यों भेजा। हम उस शख्स का पता लगाएंगे और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola