अंकुश (नासिक)
Nashik Drug Case: महाराष्ट्र के नासिक में मुंबई पुलिस और देवला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोमवार की आधी रात को करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामद की। बताया जाता है कि गिरना नदी के तल से ड्रग्स की बरामदगी की गई। ड्रग्स माफिया ललित पाटिल की 300 करोड़ की ड्रग्स फॅक्टरी के पकड़े जाने के बाद लगातार इसमे खुलासा हो रहा है
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद ड्रग की कीमत लगभग 100 करोड़ आंकी गई है हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर पुलिस ने आंकड़े नही जारी किए है लेकिन मिली ड्रग्स की कीमत सैकड़ो करोड़ के होने की पुष्टि की है
जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने नासिक के शिंदे गांव में ललित पाटिल की एमडी ड्रग्स फैकट्री को नष्ट करने के साथ ही करीब 300 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई थी। वहीं कुछ ही दिन पहले मामले में फरार चल रहे ललित पाटिल को चेन्नई से गिरफ्तार किया गया था। दूसरी तरफ इस मामले में गिरफ्तार किए गए ललित पाटिल के ड्राइवर सचिन वाघ ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने ड्रग्स को देवला की गिरना नदीं में फेंक दिया था।
ड्रग्स की बोरियां बरामद की
इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम ने आधी रात की सर्च ऑपरेशन चलाया और रात करीब 2 बजे नदी से ड्रग्स की बोरियां बरामद कीं. इसके बाद ड्रग्स की बोरियों को तलाशने का काम मंगलवार की सुबह भी जारी था।
ड्रग्स को नष्ट करने के मकसद से नदी में फेंका
गिरफ्तार ललित पाटिल के ड्राइवर सचिन वाघ ने पुलिस को बताया कि उसने ड्रग्स को खत्म करने के इरादे से दो बोरी ड्रग्स नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने बरामद ड्रग्स की कीमत करोड़ों रुपये बताई है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में ड्रग्स की मामला चर्चा में बना हुआ है, इस मामले में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले गिरफ्तार आरोपी भूषण पाटिल को जांच के लिए नासिक लाया गया था। वहीं बाद में ड्रग माफिया ललित पाटिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे भी दो दिन पहले देर रात मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए नासिक लाई थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि ललित पाटिल ने ड्रग मनी से 8 किलो सोना खरीदा था। इसलिए पुलिस अब उन सभी सुनारों की जांच करने जा रही है, जिनसे उसने सोना खरीदा था।
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
13 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines