---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

बहुत जल्द मुंबई में धमाका करने वाला हूं… सोशल मीडिया पर पुलिस को मिली धमकी, हिरासत में आरोपी

Mumbai Blast Threat: मुंबई पुलिस को धमकी भरा पोस्ट करने के आरोप में एक शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि शख्स ने धमकी दी थी कि बहुत जल्द मुंबई में वो धमाका करने वाला है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि हिरासत में लिए गए शख्स ने मुंबई पुलिस को […]

---विज्ञापन---

Mumbai Blast Threat: मुंबई पुलिस को धमकी भरा पोस्ट करने के आरोप में एक शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि शख्स ने धमकी दी थी कि बहुत जल्द मुंबई में वो धमाका करने वाला है।

मुंबई पुलिस ने कहा है कि हिरासत में लिए गए शख्स ने मुंबई पुलिस को ऑनलाइन धमकी दी थी। आरोपी ने मुंबई शहर में विस्फोट करने का दावा किया था। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि धमकी मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू की गई और आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया गया।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मंगलवार सुबह 11 बजे के आसपास धमकी भरा संदेश मिला, जिसे ट्विटर पर पोस्ट किया गया था। इसमें लिखा था, “मैं बहुत जल्द मुंबई में धमाका करने वाला हूं।”

---विज्ञापन---

मैसेज मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित शख्स के ट्विटर अकाउंट की पड़ताल शुरू की। उन्होंने धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान की और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

First published on: May 23, 2023 11:14 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola