Adipurush: लेखक मनोज मुंतशिर को मिली सिक्योरिटी, जान को खतरा बताकर मुंबई पुलिस से की थी डिमांड

Mumbai Police, dialogue writer of Adipurush, Manoj Muntashir

Manoj Muntashir

विज्ञापन

Adipurush: फिल्म आदिपुरुष अपने वीएफएक्स और डायलॉग के चलते विवादों में हैं। फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी है। लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला द्वारा लिखे गए संवादों पर भी विवाद हो रहा है। देशभर में फिल्म को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं, फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है। इस बीच मुंतशिर की डिमांड पर उन्हें मुंबई पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है। जांच जारी है।

मनोज मुंतशिर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया था। मुंबई पुलिस ने मनोज मुंतशिर को सुरक्षा मुहैया कराई है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

16 जून को धूमधाम से रिलीज हुई फिल्म

दरअसल, ओम राउत द्वारा लिखित और निर्देशित आदिपुरुष वाल्मीकि रामायण पर आधारित एक पौराणिक कहानी है। यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में काफी धूमधाम से रिलीज हुई। फिल्म में राघव के रूप में प्रभास, जानकी के रूप में कृति सनोन, लंकेश के रूप में सैफ अली खान, शेष के रूप में सनी सिंह और बजरंग के रूप में देवदत्त नाग हैं।

हटाए जाएंगे विवादित डायलॉग

बताया जा रहा है कि यह फिल्म 500 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर बनी है। आदिपुरुष को समीक्षकों और दर्शकों से समान रूप से नकारात्मक समीक्षा मिल रही है। आदिपुरुष फिल्म के वीएफएक्स और डायलॉग्स पर लगातार दर्शक सवाल उठा रहे हैं। फिल्म में ‘मरेगा बेटे’, ‘बुआ का बागीचा है क्या’ और ‘जलेगी तेरे बाप की’ जैसे संवाद को लेकर व्यूअर्स ने मेकर्स और राइटर पर सवाल उठाए हैं। अब विवादित डायलॉग्स के कारण फिल्म को मिल रही आलोचनाओं के मद्देनजर फिल्म के निर्माताओं ने इसे संशोधित करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ