Mumbai News: मुंबई क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स की दुनिया मे बड़ी कार्यवाही की है. पुलिस ने उस आरोपी को धर दबोचा है, जो दुबई में बैठकर भारत में मेफेड्रोन (एमडी ड्रग) का नेटवर्क चला रहा था. पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख के रूप में हुई है. आरोप है कि यह डी-गैंग के ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ा था. सलीम डोला का बेहद करीबी साथी भी बताया जा रहा है.
कुर्ला से शुरू हुई जांच, पहुंची दुबई
फरवरी 2025 में मुंबई के कुर्ला इलाके में पुलिस को एक महिला के पास से 641 ग्राम मेफेड्रोन, 12.20 लाख नकद और 1.5 लाख के गहने मिले थे. पूछताछ में महिला ने बड़ा खुलासा किया था कि यह माल उसे मिरा रोड के साजिद शेख उर्फ डैब्स से मिला था. क्राइम ब्रांच ने तुरंत साजिद को पकड़ा और उसके घर से 3 किलो एमडी ड्रग्स (कीमत 6 करोड़) और नकद 3.68 लाख बरामद किए. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी तो पूरा मामला दुबई से जुड गया.
यह भी पढ़ें- ‘डिजिटल अरेस्ट’ में फंसे पढ़े-लिखे करोड़पति! मुंबई में 58 करोड़ के सबसे बड़े ऑनलाइन स्कैम का पर्दाफाश
245 करोड़ का माल बरामद
जांच में सामने आया कि महाराष्ट्र के सांगली जिले के इरळी गांव में ड्रग्स बनाने की पूरी फैक्ट्री चल रही थी. क्राइम ब्रांच ने वहां धावा बोलते हुए 122.5 किलो मेफेड्रोन (कीमत 245 करोड़), ड्रग्स बनाने का उपकरण और एक वाहन जब्त किया. इस कार्रवाई में अब तक 6 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया. अब तक की जांच में पुलिस ने 14 पुरुष और 1 महिला, यानी कुल 15 आरोपियों को पकड़ा है. अब तक जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 256 करोड़ से अधिक है. जिसमें 126 किलो से ज्यादा मेफेड्रोन, 3.62 करोड़ नकद, सोने के गहने, वाहन और संपत्तियां शामिल हैं.
मुख्य साजिशकर्ता दुबई से लाया गया भारत
इस मामले के मुख्य भूमिका आरोपी मोहम्मद सलीम शेख लंबे समय से दुबई में फरार था. उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. हाल ही में उसे UAE में गिरफ्तार कर भारत लाया गया. जहां मुंबई पुलिस ने उसे 22 अक्टूबर 2025 को औपचारिक रूप से अरेस्ट किया. जिसके बाद अदालत ने आरोपी को 30 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है.
यह भी पढ़ें- मुंबई से दिल्ली आ रही Indigo की फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, IGI एयरपोर्ट पर अलर्ट
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
2 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
10 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
15 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
20 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines