Mumbai Police Threat Call : महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आया है, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि मैकडॉनल्ड्स में धमाका होगा। इस पर मुंबई पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी एक्टिव हो गए और उन्होंने जांच पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही अन्य जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।
जानें कॉल करने वाले शख्स ने क्या कहा?
मुंबई पुलिस ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार सुबह एक फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह आज बस में यात्रा कर रहा था, तभी उसने दो लोगों को मैकडॉनल्ड्स को उड़ाने के बारे में बात करते हुए सुना। उसने बताया कि वे लोग कह रहे थे कि मुंबई के दादर इलाके में स्थित मैकडॉनल्ड्स में धमाका होगा।
यह भी पढ़ें : ‘काफिरों के लिए आग का फरमान है..’, पढ़ें वो ईमेल जिसने Delhi-NCR के 100 स्कूलों की उड़ाई नींद
भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था
कॉल के बाद कंट्रोल रूम ने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गहनता से जांच पड़ताल की। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, जांच में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। जांच एजेंसी अब मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : गैर जमानती अपराध… पांच साल की सजा, जानें बम की अफवाह फैलाना कितना ‘खतरनाक’
दो दिन पहले भी मिली थी धमकी
आपको बता दें कि दो दिन पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को विस्फोट करने की धमकी मिली थी, जहां पीएम मोदी की रैली हुई थी। कॉल करने वाले ने कहा था कि रैली के दौरान जोरदार धमाका होगा, लेकिन पुलिस ने मामले की छानबीन की तो कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फोन करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित खबरें
'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
46 mins ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
3 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
3 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines