Serial Bomb Blast Threat: मुंबई पुलिस को लोकल ट्रेन में ‘सीरियल बम ब्लास्ट’ की धमकी वाली कॉल मिली है। मामले की जानकारी के बाद मुंबई पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, रविवार सुबह मुंबई पुलिस को मुंबई लोकल ट्रेन में सिलसिलेवार बम विस्फोट की सूचना मिली। फिलहाल, पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
कॉल आज सुबह मुंबई कंट्रोल रूम को मिली, फोन पर शख्स ने दावा किया कि मुंबई की एक लोकल ट्रेन में बम रखा गया है। कंट्रोल में कॉल अटेंड कर रही महिला पुलिस अधिकारी ने उससे और जानकारी जुटाने की कोशिश की। हालांकि, फोन करने वाले ने बम के विवरण के बारे में कुछ भी नहीं बताया और उसने यह कहते हुए फोन काट दिया कि वह जुहू के विले पार्ले इलाके से बोल रहा है।
धमकी भरा कॉल जुहू इलाके से ही किया गया था: पुलिस
पुलिस के मुताबिक, धमकी भरे कॉल के बारे में जांच पड़ताल की गई तो संबंधित व्यक्ति के फोन की लोकेशन जुहू ही निकली। कुछ देर बाद फोन करने वाले ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। सूत्रों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने संबंधित थाने को सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सूचना दी।
मुंबई पुलिस का कहना है कि जिस शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम पर धमकी भरा कॉल किया था, उसे जुहू पुलिस ने जुहू इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान अशोक के रूप में की गई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसने शराब के नशे में कॉल किया था।
संबंधित खबरें
'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
31 mins agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
9 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
17 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
21 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines