मुंबई पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टीम ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात के नर्मदा जिले में संचालित मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस ऑपरेशन में करीब 75 करोड़ रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स, रासायनिक पदार्थ और अत्याधुनिक लैब उपकरण जब्त किए गए हैं. हैरानी की बात ये है कि इस पूरे अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश मुंबई में मात्र 101 ग्राम एमडी ड्रग्स की बरामदगी से शुरू हुई जांच के बाद हुआ.
क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, 21 मई 2026 की रात साकीनाका इलाके में अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड स्थित पेनिनसुला होटल के सामने कार्रवाई करते हुए मुस्कान समीर खान (26) नामक महिला को गिरफ्तार किया गया था. उसके कब्जे से 101 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुआ था. जांच में सामने आया कि वो पेशे से ओला-उबर चालक है और कथित तौर पर ड्रग्स की सप्लाई के लिए यह खेप लेकर आई थी. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. महिला से पूछताछ के दौरान पुलिस को ड्रग्स सप्लाई चेन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली. जांच आगे बढ़ी तो ड्रग्स सप्लायर वजुल कमर अबुल वफा चौधरी उर्फ पप्पू का नाम सामने आया. तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर साकीनाका पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टीम ने 26 मई को शिलफाटा इलाके से आरोपी को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह गुजरात के नर्मदा जिले के राजपीपला-नांदोद तालुका स्थित वरखड़ गांव में किराए के मकान में अवैध रूप से एमडी ड्रग्स तैयार करता था. सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस की विशेष टीम गुजरात पहुंची और संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की. वहां एक पूरी तरह से विकसित ड्रग्स निर्माण यूनिट का खुलासा हुआ, जहां बड़े पैमाने पर मेफेड्रोन तैयार किया जा रहा था.
छापेमारी में क्या मिला?
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 20 किलो 40 ग्राम लिक्विड एमडी ड्रग्स बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 74.46 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसके अलावा ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बड़ी मात्रा में रसायन भी जब्त किए गए, जिनमें 2-Bromo-4-Methylaniline, 4-Methylpropiophenone, Monomethylamine, Bromine और Chloroform जैसे केमिकल शामिल हैं. पुलिस ने फैक्ट्री से तीन स्टिरर मशीनें, दो कमर्शियल फ्रीजर, पांच फ्लास्क और हीटिंग मेटल यूनिट समेत कई अत्याधुनिक लैब उपकरण भी जब्त किए हैं. अधिकारियों के अनुसार, इस फैक्ट्री से बरामद सामग्री की कुल कीमत 74 करोड़ 76 लाख रुपये है. वहीं अब तक की पूरी जांच में 74 करोड़ 97 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया जा चुका है.
मामले की जांच जारी
प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह नेटवर्क केवल महाराष्ट्र और गुजरात तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार देश के अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं. इसी संभावना को ध्यान में रखते हुए जांच एजेंसियां नेटवर्क के अन्य सप्लायर्स, फाइनेंसरों और खरीदारों की पहचान में जुटी हैं. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अदजीकारियो के मार्गदर्शन में साकीनाका पुलिस स्टेशन की एंटी-नारकोटिक्स टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. महज 101 ग्राम एमडी ड्रग्स की बरामदगी से शुरू हुई यह जांच गुजरात में संचालित करोड़ों रुपये के ड्रग्स कारखाने तक पहुंच गई. इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुंबई पुलिस अब केवल छोटे सप्लायर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की रणनीति पर काम कर रही है.
संबंधित खबरें
लापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 hr agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
3 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines