मुंबई में घुस चुके हैं 3 आतंकी...कंट्रोल रूम में फोन कर दावा करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mumbai Police arrested fake call Accused: मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आई एक कॉल से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसमें कॉल करने वाले ने दावा किया कि मुंबई में आतंकवादी घुस आए हैं।

Mumbai Police

Mumbai Police arrested fake call Accused: बीते रविवार को मुंबई सहित पूरे देश में 26/11/2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले की 15वीं बरसी मनाई गई है। इस दौरान घटना में शहीद लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस बीच मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आई एक कॉल से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिसमें कॉल करने वाले ने दावा किया कि मुंबई में आतंकवादी घुस आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस के जवान पूरी रात कॉलर के द्वारा बताए गए इलाके में जांच पड़ताल करते रहे।

विज्ञापन

आतंकी घुसे होने का किया दावा

दरअसल, रविवार को मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को एक कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने मुंबई में आतंकी घुसे होने का दावा किया। उसने कहा कि मानखुर्द के एकता नगर इलाके में दो-तीन आतंकी हैं और यह भी दावा किया कि उसे उनकी भाषा समझ में नहीं आ रही है लेकिन, वे लोग कुछ खतरनाक प्लानिंग कर रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने अलर्ट होकर जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जब कॉल करने वाले की जानकारी वेरिफाई किया तो, ये सूचना गलत निकली।

विज्ञापन

नशे में था आरोपी

पुलिस को जब बताई गई जगह पर कुछ भी खतरा नहीं मिला तो, पुलिस ने कॉलर से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की लेकिन, उसने फोन बंद कर दिया था। इसके बाद टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस कॉल करने वाले तक पहुंची तो, पता चला कि वह तो नशे में था और ठीक से चल भी नहीं पा रहा था।

विज्ञापन

आरोपी की पहचान लक्ष्मण नानावरे के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 182 और 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि ऐसे कॉल और उसकी जानकारी को अनदेखा नहीं किया जा सकता। इस वजह से पूरे मानखुर्द इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ