विनोद जगदाले, मुंबई: बोरीवली पूर्व कस्तूरबा पुलिस ने बुलेट चोर बंटी-बबली को गिरफ्तार किया है। जो केवल बुलेट बाइक की ही चोरी किया करते थे। नवंबर से जनवरी महीने के बीच इन बुलेट चोरों ने कस्तूरबा पुलिस स्टेशन की हद से 3 बुलेट की चोरी कीं। चौथी बुलेट के चोरी से पहले कस्तूरबा पुलिस ने इन चोरों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इन बुलेट चोर-बंटी बबली के पास से 3 बुलेट बाइक बरामद की गई हैं। चोरों ने इन्हें चोरी करने के बाद नासिक के ओझर गांव में 25 हजार रुपये में बेच दिया था। कस्तूरबा पुलिस ने बुलेट खरीदार को भी गिरफ्तार किया है जो बिना पेपर के बुलेट बाइक खरीदता था।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
कस्तूरबा पुलिस स्टेशन से बुलेट बाइक चोरी की वारदात में पुलिस को सीसीटीवी में चोर दिखाई दे रहे थे, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए ट्रैप लगाकर बंटी और बबली को चौथे बुलेट चोरी से पहले गिरफ्तार कर लिया। ये शातिर बुलेट चोर महेश भालचंद्र खापरे उम्र 27 वर्ष जो मुराबाड़ ठाणे का रहने वाला है। इसके ऊपर वाशिंद, इगतपुरी और बदलापुर में 5 बाइक चोरी के केस दर्ज हैं।
15 महीने जेल में रहकर आया था आरोपी
पुलिस का कहना है कि आरोपी 15 महीने जेल में रहकर आया था। ये इतना शातिर है कि बुलेट चुराने में केवल 5 मिनट लगता है। कस्तूरबा पुलिस ने आरोपी साकिनाबानो मोहम्मद अनीस गोसी (22) और बाइक खरीदार ललित किसन पवार (19) को भी गिरफ्तार किया है। बुलेट चोरी करने के बाद पुलिस से बचने के लिए लड़की को पीछे बैठकर चेकपोस्ट पार किया करता था। वह सकीनाबानो के साथ नई जिंदगी शुरू करने के लिए बुलेट की चोरी किया करता था।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines