Maharashtra News: करोड़ो श्रद्धालुओं के आस्था का प्रतीक शिरडी के साई बाबा की झोली में बड़े पैमाने पर दान किया गया। दरअसल, गुरुपूर्णिमा उत्सव (9 से 11 जुलाई) के दौरान देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने साईं बाबा को कुल 6 करोड़ 31 लाख 31 हजार 362 रुपये की गुरुदक्षिणा अर्पित की। यह राशि दान पेटी, दान काउंटर, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, चेक, डीडी, मनीऑर्डर, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, सोना-चांदी और दर्शन/आरती पास शुल्क के जरिए प्राप्त हुई। साईंबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर ने बताया कि इस साल पिछले साल की तुलना में 6 लाख अधिक दान मिला है।
3 दिन में 3 लाख से अधिक श्रद्धालु
तीन दिवसीय उत्सव में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के दर्शन किए। इस दौरान 1,83,532 श्रद्धालुओं ने साईप्रसादालय में भोजन ग्रहण किया, जबकि 1,77,800 श्रद्धालुओं को दर्शन कतार में मुफ्त बूंदी प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा, पेड लड्डू प्रसाद की बिक्री से 64,05,460 रुपये की आय हुई।
ये भी पढ़ें: Shirdi Sai Mandir: साईं भक्तों को शिर्डी से तोहफा, अब मिलेगा VVIP दर्शन और तोहफे
उत्सव में क्या रहे इंतजाम?
उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए साईंप्रसाद निवासस्थान, साईंभक्त निवास, द्वारावती, साईंआश्रम, साईं धर्मशाला तथा अस्थायी मंडपों में रहने की व्यवस्था की गई। कई स्थानों से पैदल चलकर शिरडी पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी साईं धर्मशाला में ठहरने की सुविधा का लाभ उठाया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गाडीलकर ने बताया कि जो दान मिला है, उसका इस्तेमाल संस्थान द्वारा प्रसादालय, अस्पताल, शैक्षणिक संकुल और श्रद्धालुओं की सेवा-सुविधाओं के विकास में किया जाएगा।
कहां से कितना दान मिला?
दान पेटी में नकद- ₹1,88,08,194
दान काउंटर पर- ₹1,17,84,538
पीआरओ सशुल्क पास से- ₹55,88,200
ऑनलाइन/डिजिटल/चेक/डीडी/मनीऑर्डर से- ₹2,05,76,626
सोना- 668.400 ग्राम (मूल्य: ₹57,87,925)
चांदी- 6,798.680 ग्राम (मूल्य: ₹5,85,879)
शिरडी में साईंभक्ति की अपार आस्था ने फिर एक बार कीर्तिमान स्थापित किया।
ये भी पढ़ें: 14 मंदिरों से सांईं की मूर्तियां हटाने वाला कौन? वाराणसी में मचा बवाल
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines