Mumbai Mobile bathroom: मुंबई में इन दिनों चलती-फिरती लग्जरी बाथरूम बस काफी सुर्खियों में है। इस बाथरूम बस को महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है। इस सुविधा के लिए महिलाओं को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होता है। इसकी शुरुआत ‘बी द चेंज’ नाम के संस्था ने की है, जिसका सहयोग बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने भी किया है। इस बस की शुरुआत तीन बहनों ने की है, लेकिन अब बीएमसी ने अपने बजट में भी इसका जिक्र किया है। यानी उसके अलावा भी मुंबई की सड़कों पर इस तरह की बसें दौड़ेंगी। जानिए क्या है इस बस सेवा में क्या खास है?
चलता-फिरता लग्जरी बाथरूम
महिलाओं की परेशानी को ध्यान में रखते हुए इस बाथरूम बस को डिजाइन किया गया है। जिसमें पांच मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट, दो कपड़े सुखाने वाले ड्रायर, नहाने की जगह, बाथरूम में हैंडवॉश, बॉडी वॉश, बाल्टी, नल, शैंपू, शावर, गीजर और बाथटब की सुविधा मिल जाती है। इसके अलावा इस बस को हाई टेक तरीके से डिजाइन किया गया है। जिसमें एक ऐसा सिस्टम लगाया गया है, जिससे बस का पानी महज 10 मिनट में बाहर निकल जाता है। इस बस को लॉन्च हुए केवल एक महीना ही हुआ है। अच्छी बात यह कि इतने कम समय में ही इस बस सेवा ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
ये भी पढ़ें: ‘दो बार प्रेग्नेंट करके बोला, बच्चा मेरा नहीं’, युवती ने रोते हुए बनाया वीडियो और दे दी जान
तीन बहनों से शुरू की सेवा
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इसको महाराष्ट्र के स्किल डेवलपमेंट मिनिस्टर मंगल प्रभात लोढ़ा ने पेश किया। जिसे जिला योजना समिति और BMC ने मिलकर लागू करने का फैसला किया। फिलहाल इस बस के संचालन का जिम्मा तीन बहनों ने उठा रखा है, जो ‘बी दी चेंज’ नाम की एक संस्था चलाती हैं। इस बस सेवा से महिलाएं काफी खुश हैं। जिसको देखते हुए इस तरह की और भी बसें चलाने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल इस बस की सुविधा खास तौर पर मुंबई के कांदिवली इलाके की महिलाओं को मिल रही है। इसके विस्तार के लिए आने वाले समय में इस तरह की चलती-फिरती लग्जरी बाथरूम बसें सड़कों पर चलाई जाएंगी।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सरकारी प्रोजेक्ट के ठेकेदारों ने क्यों रोका काम? 90 हजार करोड़ रुपये का मामला
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
3 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
18 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
20 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
22 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
23 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines