Mumbai News: मुंबई पुलिस ने सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। वह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता को रिश्वत देने और ब्लैकमेल करने वाली डिजाइनर अनिक्षा का पिता है। उस पर पांच राज्यों में 17 केस दर्ज हैं।
इससे पहले 16 मार्च को डिजाइनर अनिक्षा जयसिंघानी को गिरफ्तार किया गया था। उसे 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। उस पर अमृता फडणवीस को रिश्वत देने और ब्लैकमेल करने के आरोप में पकड़ा गया था।
जानें अनिल जयसिंघानी से जुड़े पांच बड़ी बातें
- कथित सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी के खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं और वह कम से कम पांच राज्यों में वांछित है।
- अनिल जयसिंघानी को सट्टेबाजी के मामलों में पहले तीन बार गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल ही में गिरफ्तारी से पहले वह करीब आठ साल से फरार चल रहा था।
- अनिल जयसिंघानी कथित तौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों के दौरान करोड़ों का सट्टा लगाते थे और बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी और प्रतिभूति इकाई (एसीएसयू) के रडार पर थे।
- 2015 में अनिल जयसिंघानी के दो घरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुजरात डिवीजन द्वारा छापा मारा गया था। उस पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे थे।
- अनिल जयसिंघानी के सट्टेबाजी नेटवर्क के कथित तौर पर दुबई और कराची स्थित शीर्ष सट्टेबाजी सिंडिकेट के साथ संबंध हैं।
2021 से अमृता के संपर्क में थी अनिक्षा
अमृता का आरोप है कि अनीक्षा ने अपने पिता के खिलाफ दर्ज केस को खत्म करने के लिए एक करोड़ की रिश्वत की पेशकश की थी। अमृता ने इस बाबत 20 फरवरी को केस दर्ज कराया था।
अमृता फडणवीस एक बैंकर हैं। अनीक्षा नवंबर 2021 में उनके संपर्क में आई थी। अमृता का आरोप है कि अनीक्षा के पिता अनिल जय सिंघानी क्रिकेट सट्टेबाज हैं। उनके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। अनीक्षा ने केस खत्म कराने के लिए एक करोड़ रुपए की पेशकश की थी। लेकिन उसके वह ब्लैकमेल और धमकाने लगी। इस पर अमृता ने केस दर्ज कराया।
यह भी पढ़ें: IndiGo Flight: बैंकॉक से मुंबई आ रही फ्लाइट में यात्री की हार्टअटैक से मौत, 3 दिन में दूसरी घटना
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 day agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
5 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
7 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines