राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट (NCP Ajit Pawar Faction) के वरिष्ठ नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली, बांद्रा थाने की एक टीम सिद्दीकी के निवास स्थान पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। यह धमकी भरा ईमेल उनके दिवंगत पिता बाबा सिद्दीक़ी की आईडी से भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। बार-बार मिल रही धमकियों को देखते हुए अब सिद्दीकी परिवार को सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। धमकी भरे ईमेल में कहा गया है कि जिस तरह बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई थी, उसी प्रकार तुम्हारी भी हत्या की जाएगी।
यह भी पढ़ें:‘खाने में जहर दिया, बंधक बनाया; रिवॉल्वर…’, पूर्व DGP की पत्नी ने पुलिस अफसरों को भेजे थे ये संदेश
जीशान सिद्दीकी ने उक्त मेल की जानकारी मुंबई पुलिस को दे दी है। मेल में यह भी लिखा गया है कि तुम्हारे पिता के साथ जो हुआ, वही तुम्हारे साथ होगा। इस मेल में डी गैंग का भी जिक्र किया गया है। सूत्रों के अनुसार पिछले दो दिनों से जीशान सिद्दीकी को लगातार धमकी भरे ईमेल प्राप्त हो रहे हैं। इन मेल्स में 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है और चेतावनी दी गई है कि हर 6 घंटे के अंतराल पर रिमाइंडर मेल भेजा जाएगा। जीशान सिद्दीकी के पिता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विधायक रह चुके हैं जीशान
जीशान बाबा सिद्दीकी पूर्व विधायक रह चुके हैं। इस मामले में बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की जा रही है। पिछले वर्ष अक्टूबर में उनके पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद भी जीशान को धमकियां दी गई थीं। मुंबई पुलिस ने इस मामले में नोएडा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने फोन पर जीशान को धमकाया था, ऑफिस के लैंडलाइन नंबर पर धमकी भरी कॉल आई थी। गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या देशभर में चर्चाओं में रही थीं। इस हत्याकांड में गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था।
यह भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने, चीन से व्यापारिक तनाव; जेडी वेंस का भारत दौरा कितना अहम?
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
12 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
13 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
16 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
16 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
4 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines