महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने दस्तक दे दी है. सोमवार सुबह से जारी बारिश के बीच कई इलाकों में जलभराव की खबरें सामने आ रही हैं. अंधेरी सबवे में पानी भर गया है. वहीं, कई सड़कों पर भी पानी ही पानी दिखाई दे रहा है.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 22 जून को शहर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दिन यानी रविवार को शहर के कई इलाकों में सीजन की पहली अच्छी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने आज भी आंधी-बारिश की चेतावनी दी है.
मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में मॉनसून दक्षिण कोंकण तक पहुंच गया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मॉनसून सोलापुर के पास रुका हुआ था. महाराष्ट्र में एक बार फिर मॉनसून एक्टिव हुआ है लेकिन रफ्तार अभी धीमी है. बता दें कि मुंबई में हर साल मॉनसून में मूसलाधार बारिश होती है लेकिन इस बार मॉनसून ने अभी तक अच्छी रफ्तार नहीं पकड़ी है.
कई राज्यों में आगे बढ़ा मानसून
देशभर में मानसून की रफ्तार की बात करें तो यह पिछले 15 दिनों में करीब 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन फिलहाल यह उत्तर प्रदेश और बिहार के बॉर्डर पर स्थित महराजगंज के पास पिछले नौ दिनों से थमा हुआ है.
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अनुकूल सिस्टम एक्टिव होने के कारण 23 जून के आसपास यह रुकावट दूर होगी और मानसून ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ जाएगा.
हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली को मानसून के दीदार के लिए जुलाई के पहले हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है, जो आमतौर पर 27 जून के आसपास यहां दस्तक दे देता है.
यह भी पढ़ें- Aaj Ka Mausam 22 June: मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, आज 15 राज्यों के लिए अलर्ट, पढ़ें IMD अपडेट
पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
एक तरफ जहां देश के कई हिस्सों में मानसून और प्री-मानसून की वजह से मौसम का मिजाज बदला है, वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की गई है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम जैसे राज्यों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते वहां के कई जिलों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है.
इसके साथ ही दक्षिण भारत के राज्यों जैसे केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी अगले दो दिनों के भीतर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines