मुंबई में बुधवार 1 जुलाई से ही लगातार बारिश हो रही है और आज भी बारिश का दौर जारी है. तेज बारिश का असर अब शहर की रफ्तार पर भी दिखाई देने लगा है. सड़कों पर पानी भर गया है जिसके कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे और पालघर के कुछ हिस्सों के लिए अगले तीन घंटों तक अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है.
अगले 3 घंटे महत्वपूर्ण
मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े ने कहा कि अगले 3 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 196 जारी किया गया है. उन्होंने लोगों से बारिश का आनंद लेते समय भी पूरी सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की.
अंधेरी के मरोल में कारों पर गिरा पेड़
बारिश के कारण अंधेरी के मरोल इलाके में भी एक बड़ा पेड़ सड़क किनारे खड़े वाहनों पर गिर गया. इस हादसे में दो से तीन वाहनों को नुकसान पहुंचा है. हालांकि यहां भी किसी के घायल होने की खबर नहीं है.इस घटना को लेकर शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने विधानसभा में मुद्दा उठाया और बारिश के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई.
लगातार बारिश के कारण मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है. घाटकोपर के एलबीएस रोड पर सड़कें पानी से लबालब भर गईं, जिससे विक्रोली से घाटकोपर की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ.
यह भी पढ़ें- मुंबई में स्कूल बस पर गिरा पेड़, एक स्टूडेंट की दर्दनाक मौत, वाहन के अंदर मौजूद थे 13 छात्र
जोगेश्वरी में पेड़ गिरने से टेम्पो दबा
भारी बारिश के बीच जोगेश्वरी पश्चिम के ए.सी. रोड पर एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया. पेड़ सड़क किनारे खड़े एक टेम्पो पर गिरा, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में पास में लगा बिजली का मीटर बॉक्स भी टूट गया.
घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली. सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने के साथ यातायात सामान्य कराने का काम शुरू कर दिया.
यातायात पर भी दिखा बारिश का असर
तेज बारिश का असर शहर के ट्रैफिक पर भी देखने को मिला. बोरीवली से मुंबई की ओर आने वाले मार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, जबकि मुंबई से बोरीवली की ओर जाने वाला यातायात फिलहाल सामान्य बना हुआ है.
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
2 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
13 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines