मुंबई में लगातार दूसरे दिन 'ऑरेंज अलर्ट', पालघर में 'रेड अलर्ट' के चलते स्कूल बंद

मुंबई में बुधवार 1 जुलाई से ही लगातार बारिश हो रही है और आज भी बारिश का दौर जारी है. तेज बारिश का असर अब शहर की रफ्तार पर भी दिखाई देने लगा है. सड़कों पर पानी भर गया है जिसके कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे और पालघर के कुछ हिस्सों के लिए अगले तीन घंटों तक अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

mumbai rain

Mumbai, May 31 (ANI): A bus passes on the road amid rain as city experiences pre-monsoon weather conditions, in Mumbai on Sunday. (ANI Video Grab) National::ANI Video Grab

मुंबई में बुधवार 1 जुलाई से ही लगातार बारिश हो रही है और आज भी बारिश का दौर जारी है. तेज बारिश का असर अब शहर की रफ्तार पर भी दिखाई देने लगा है. सड़कों पर पानी भर गया है जिसके कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे और पालघर के कुछ हिस्सों के लिए अगले तीन घंटों तक अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है.

विज्ञापन

अगले 3 घंटे महत्वपूर्ण

मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े ने कहा कि अगले 3 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 196 जारी किया गया है. उन्होंने लोगों से बारिश का आनंद लेते समय भी पूरी सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की.

विज्ञापन

अंधेरी के मरोल में कारों पर गिरा पेड़

बारिश के कारण अंधेरी के मरोल इलाके में भी एक बड़ा पेड़ सड़क किनारे खड़े वाहनों पर गिर गया. इस हादसे में दो से तीन वाहनों को नुकसान पहुंचा है. हालांकि यहां भी किसी के घायल होने की खबर नहीं है.इस घटना को लेकर शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने विधानसभा में मुद्दा उठाया और बारिश के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई.

लगातार बारिश के कारण मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है. घाटकोपर के एलबीएस रोड पर सड़कें पानी से लबालब भर गईं, जिससे विक्रोली से घाटकोपर की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ.

विज्ञापन

जोगेश्वरी में पेड़ गिरने से टेम्पो दबा

भारी बारिश के बीच जोगेश्वरी पश्चिम के ए.सी. रोड पर एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया. पेड़ सड़क किनारे खड़े एक टेम्पो पर गिरा, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में पास में लगा बिजली का मीटर बॉक्स भी टूट गया.

विज्ञापन

घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली. सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने के साथ यातायात सामान्य कराने का काम शुरू कर दिया.

यातायात पर भी दिखा बारिश का असर

तेज बारिश का असर शहर के ट्रैफिक पर भी देखने को मिला. बोरीवली से मुंबई की ओर आने वाले मार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई, जबकि मुंबई से बोरीवली की ओर जाने वाला यातायात फिलहाल सामान्य बना हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ