मुंबई में राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी फिर सामने आई है। मराठी न बोलने पर मीरा रोड में एक फास्ट फूड के कर्मचारी को जमकर पीटा गया। इसके अलावा कई थप्पड़ भी मारे गए। यह पूरी घटना मिरा रोड के बालाजी होटल में मनसे कार्यकर्ताओं ने मारपीट करने के साथ ही अपशब्द भी कहे। यह पूरी घटना सोमवार रात की है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी ऐसी ही कई मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। मनसे वर्कर्स ने एक बार हिंदी बोलने पर उत्तर भारतीयों की पिटाई की थी। मुंबई में मराठी की जगह हिंदी बोलने पर कई बार ऐसे मामले आ चुके हैं। इससे पहले भी मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी सामने आ चुकी है। हालांकि, इसपर सीएम फडणवीस ने कहा था कि मराठी भाषा का सम्मान करें, लेकिन कोई अगर नहीं करता है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ठाकरे की 5 जुलाई को विजय रैली
मीरा रोड पर यह मारपीट ऐसे समय में हुई है, जब ठाकरे भाई 5 जुलाई को विजय रैली करने वाले हैं। इस रैली में शिंदे और पवार ग्रुप के कई लीडर्स के शामिल हो सकते हैं। आए दिन ऐसी घटनाओं से आम लोगों के बीच एक डर का माहौल बन गया है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
गुंडागर्दी के मामले पर अन्य दलों ने दी प्रतिक्रिया
मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी के मामले को लेकर शिवसेना यूबीटी ने अपना रिएक्शन दिया है। पार्टी के एमएलए सचिन अहीर ने इस मुद्दे को लेकर कहा कि मारपीट करना ठीक नहीं है। लेकिन कोई बिना वजह मराठी बोलने से इंकार करता है तो यह भी सही नहीं है। इसके अलावा एनसीपी ने भी इसे गलत बताया है।
ये भी पढ़ें- फर्जी IAS पर भारी पड़ा ऑवर कॉन्फिडेंट, जानें कैसे हुआ गिरफ्तार?
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines