Why Mira Road Trending on X: आज के डिजिटल जमाने में किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करना काफी आसान हो गया है। इसमें कोई शक नहीं कि कई बार देश में क्या हो रहा है इसकी जानकारी हमें सोशल मीडिया के जरिए मिलती है। शायद यही वजह है कि सोशल मीडिया पर बड़े मुद्दों के कीवर्ड टॉप पर ट्रेंड करते हैं। ऐसा ही एक कीवर्ड #मीरारोड और #MiraRoad X के टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। यह कीवर्ड मुंबई के मीरा रोड पर दो दिन पहले हुए हिस्से की झड़प के अपडेट को लेकर X पर ट्रेंड हो रहा है।
क्या है मीरा रोड का मामला?
बता दें कि, रामलला की प्रतिष्ठा के एक दिन पहले (21 जनवरी) मुंबई के मीरा रोड इलाके में देर रात को कुछ लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ और हंगामा किया था। मीरा रोड पर कुछ लोगों ने रास्ते में जा रही श्रीराम नाम के झंडे लगी हुई गाड़ियों पर पत्थरबाजी की। इसके जवाब में दूसरे पक्ष की तरफ से भी तोड़फोड़ और हंगामा किया गया। इस घटना के कई वीडियो में सामने आए थे। अब यह मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर कुछ नए अपडेट सामने आए हैं, जिसकी वजह से X के टॉप पर #MiraRoad ट्रेंड कर रहा है।
यह भी पढ़ें: कौन है अन्ना?, जिसके बर्थडे पर ट्रेंड हुआ Anna Keyword, अब तक हो चुके 50 हजार से ज्यादा पोस्ट
क्या है नया अपडेट?
#Mira Road के साथ X पर अब तक लाखों पोस्ट किए जा चुके हैं। इन पोस्ट में Mira Road की घटना को लेकर नए अपडेट सामने आ रहे हैं। ज्यादातर पोस्ट में वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में भगवा रंग के झंडे लिए हुए एक गैंग मीरा रोड के इलाकों में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन वीडियो को शेयर करते हुए लोग काफी कुछ कह रहे हैं।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
7 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
10 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
10 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines