---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Mumbai: मुंबई में अगवा कर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, दो आरोपी दबोचे गए

Mumbai: महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मुंबई में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया। इस केस में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। Mumbai | A minor girl was allegedly gang-raped on March 2 around 1 am while she was […]

---विज्ञापन---

Mumbai: महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मुंबई में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया। इस केस में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

2 मार्च की देर रात का मामला

यह पूरा मामला दो मार्च का है। रात करीब एक बजे नाबालिग लड़की दवा लेने के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी दो लड़कों ने उसे अगवा कर दिया। फिल पालघर के विरार ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

---विज्ञापन---

11 मार्च को दर्ज कराया केस

आरोपियों के चंगुल से निकलकर किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसने बांद्रा पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि उसके साथ दो लड़कों ने दुष्कर्म किया। फिर वीडियो बना लिया। धमकी दी कि यदि वह किसी को बताएगी तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। पीड़िता पहले दहशत में रही। लेकिन हिम्मत करते हुए 11 मार्च को उसने बांद्रा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

इन धाराओं के तहत आरोपी पकड़े गए

पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (एन), 366 (ए), 328, 506, 323, 34 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 8, 12 के तहत दर्ज किया है। बांद्रा पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: MEA Annual Report: पाकिस्तान ने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों पर गंभीरता नहीं दिखायी: विदेश मंत्रालय

 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 13, 2023 04:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola