Mumbai Metro Construction Issues : मुंबई में मेट्रो का निर्माण कार्य करने वाली फ्रांसीसी इंजीनियरिंग फर्म सिस्ट्रा ने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के सीनियर अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन पर अनुचित लाभ मांगने और भुगतान में देरी करने का आरोप लगाया है। सरकार को भेजी गई शिकायतों में ठेकेदारों को ऑर्डर बढ़ाने के लिए फर्म पर दबाव डालना, कर्मियों की नियुक्ति की मंजूरी रोकना और मनमाना जुर्माना लगाना शामिल है। सिस्ट्रा ने राजनयिक हस्तक्षेप की मांग की।
फ्रांसीसी दूतावास ने 12 नवंबर 2024 को लिखे गए एक पत्र में दिल्ली में महाराष्ट्र के रेजिडेंट कमिश्नर रूपिंदर सिंह से फर्म के लिए हस्तक्षेप करने को कहा, जिसने MMRDA परियोजनाओं पर काम करते समय गंभीर उत्पीड़न और चुनौतियों का हवाला दिया। इस मामले को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनके पास शिकायत नहीं आई है, लेकिन वे मुख्य सचिव सुजाता सौनिक से बात करेंगे।
यह भी पढे़ं : Maharashtra Political Crisis: एकनाथ शिंदे के एक और टेंडर की CM ने शुरू कराई जांच
MMRDA ने आरोपों को बताया निराधार
एमएमआरडीए ने अपने जवाब में इन आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उनके कर्मियों की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए जानबूझकर ऐसा प्रयास किया जा रहा है। दूतावास के माध्यम से भेजी गई सिस्ट्रा की शिकायत में भारत में रेल और मेट्रो परियोजनाओं को क्रियान्वित करने में इसके रिकॉर्ड पर प्रकाश डाला गया और कहा गया कि अगस्त 2023 से सिस्ट्रा को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जो जनवरी 2024 में देय इसके भुगतानों के निलंबन तक बढ़ गया है।
कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
इसे लेकर कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी का भ्रष्टाचार। महाराष्ट्र में मुंबई मेट्रो का काम फ्रांस की कंपनी सिस्ट्रा (SYSTRA) को मिला है, लेकिन अब कंपनी ने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के वरिष्ठ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सरकार को भेजी गई शिकायतों में सिस्ट्रा ने कहा कि एमएमआरडीए के अधिकारियों ने पेंडिंग बिल क्लियर करने के नाम पर घूस मांगी। ठेकेदारों के ऑर्डर और बिल बढ़ाने के लिए कई बार कंपनी पर दबाव डाला गया।
बीजेपी का फंडा- करप्शन करो, तिजोरी भरो : कांग्रेस
कांग्रेस ने आगे कहा कि कंपनी को प्रमुख कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए मंजूरी नहीं दी गई और मनमाना जुर्माना लगाया गया। एक तरफ नरेंद्र मोदी ‘न खाऊंगा- न खाने दूंगा’ की खोखली रट लगाए फिरते हैं। दूसरी तरफ उनकी नाक के नीचे बीजेपी भ्रष्टाचार के दलदल में धंसती जा रही है। बीजेपी का फंडा साफ है- करप्शन करो, तिजोरी भरो।
यह भी पढे़ं : Maharashtra: बुलढाणा के 18 गांव में फैले गंजेपन की वजह आई सामने, हरियाणा-पंजाब से जुड़े तार
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
2 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
13 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines