---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Mumbai Mega Block: मुंबई में आज इन रूटों पर लोकल ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, जानें डिटेल

Mumbai Mega Block: मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें आज कुछ रूटों पर प्रभावित रहेंगी। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, आज भी मेंटेनंस के लिए विभाग की ओर से मेगा ब्लॉक किया जाएगा। रेलवे ने असुविधा के लिए यात्रियों से खेद जताया है। जानें किन रूट पर ट्रेनें रहेंगी […]

---विज्ञापन---

Mumbai Mega Block: मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें आज कुछ रूटों पर प्रभावित रहेंगी। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, आज भी मेंटेनंस के लिए विभाग की ओर से मेगा ब्लॉक किया जाएगा। रेलवे ने असुविधा के लिए यात्रियों से खेद जताया है।

जानें किन रूट पर ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

सेंट्रल लाइन- माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन्स (सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक)। सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाएं माटुंगा और मुलुंड के बीच डाउन स्लो लाइन पर अपने-अपने शेड्यूल के अनुसार स्टेशनों पर रुकती हुए डायवर्ट की जाएंगी।

---विज्ञापन---

ठाणे से आगे की फास्ट ट्रेनें मुलुंड में डाउन फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट की जाएंगी और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी।

सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप फास्ट सेवाएं मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन पर अपने संबंधित समय के अनुसार स्टेशनों पर रुकेंगी। इसके अलावा इन अप फास्ट सेवाओं को अप फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।

---विज्ञापन---

हार्बर लाइन- पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन्स (सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक) (नेरुल/बेलापुर-खारकोपर लाइन को छोड़कर)। सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल/बेलापुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/गोरेगांव के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/गोरेगांव से पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी।

सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। हालांकि, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के बीच विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी।

---विज्ञापन---

ट्रांस-हार्बर लाइन- ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरूल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर/नेरूल-खरकोपर के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी।

First published on: Jan 15, 2023 09:34 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola