मुंबई: मुंबई के साकी नाका इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां खैरानी रोड पर एक शख्स ने ऑटो रिक्शा के भीतर अपनी 30 वर्षीय प्रेमिका का चाकू से गला रेत दिया। ऑटो में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। वारदात के बाद आरोपी ने भी खुदकुशी करने की कोशिश की, हालांकि उसे बचा लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आगे की जांच जारी है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने आज मुंबई में एक चलती ऑटोरिक्शा में कथित तौर पर एक महिला का गला काट दिया और फिर उसी हथियार का इस्तेमाल कर खुद को खत्म करने की कोशिश की। पीड़िता की पहचान 30 वर्षीय पंचशीला जामदार के रूप में हुई है, जो संघर्ष नगर की रहने वाली थी। वह एक ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रही थी, तभी आरोपी दीपक बोरसे से झगड़ा हो गया।
लड़खड़ाते हुए रिक्शे से बाहर निकली महिला
इससे पहले कि वह ऑटोरिक्शा से बाहर निकलती, बोर्से ने महिला का गला रेत दिया। जमीन पर गिरने से पहले वह कुछ कदम लड़खड़ा गई। बोर्से अपराध स्थल से भाग गया और फिर उसी धारदार हथियार से अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
डॉक्टरों ने महिला को किया मृत घोषित
पुलिस ने कहा कि पीड़िता और आरोपी दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जिस स्थान पर महिला गिरी थी, उसकी घेराबंदी कर जांच शुरू की गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
2 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 days ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
2 days agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
3 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
3 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
3 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
3 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
3 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines