मुंबई में चलते ऑटाे में प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी की खुदकुशी की कोशिश

Mumbai Police, Mumbai News, Crime News, Mumbai Murder

पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फाइल फोटो

विज्ञापन

मुंबई: मुंबई के साकी नाका इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां खैरानी रोड पर एक शख्स ने ऑटो रिक्शा के भीतर अपनी 30 वर्षीय प्रेमिका का चाकू से गला रेत दिया। ऑटो में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। वारदात के बाद आरोपी ने भी खुदकुशी करने की कोशिश की, हालांकि उसे बचा लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आगे की जांच जारी है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने आज मुंबई में एक चलती ऑटोरिक्शा में कथित तौर पर एक महिला का गला काट दिया और फिर उसी हथियार का इस्तेमाल कर खुद को खत्म करने की कोशिश की। पीड़िता की पहचान 30 वर्षीय पंचशीला जामदार के रूप में हुई है, जो संघर्ष नगर की रहने वाली थी। वह एक ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रही थी, तभी आरोपी दीपक बोरसे से झगड़ा हो गया।

विज्ञापन

लड़खड़ाते हुए रिक्शे से बाहर निकली महिला

इससे पहले कि वह ऑटोरिक्शा से बाहर निकलती, बोर्से ने महिला का गला रेत दिया। जमीन पर गिरने से पहले वह कुछ कदम लड़खड़ा गई। बोर्से अपराध स्थल से भाग गया और फिर उसी धारदार हथियार से अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

डॉक्टरों ने महिला को किया मृत घोषित

पुलिस ने कहा कि पीड़िता और आरोपी दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जिस स्थान पर महिला गिरी थी, उसकी घेराबंदी कर जांच शुरू की गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ